फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PM e-bus service should be run between Sirsaganj and Tundla

Firozabad News: सिरसागंज से टूंडला के बीच चलाई जाएं पीएम ई-बस सेवा

Tue, 12 Sep 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
PM e-bus service should be run between Sirsaganj and Tundla
फिरोजाबाद। सिरसागंज से टूंडला तक पीएम-ई बस सेवा चलाई जानी चाहिए। इससे जिले की जनता को जिला मुख्यालय आने में काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही सीधे जनता को जुड़ाव हो सकेगा। बार एसोसिएशन की ओर से पहले ही सिटी बसों के चलाए जाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र सौंपा था। उन्होंने टूंडला से लेकर सिरसागंज तक सिटी बसें चलाए जाने की मांग की थी। शासन की ओर से पीएम ई बस सेवा के तहत फिरोजाबाद के लिए सौ बसों के दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके कारण अधिवक्ताओं ने मांग की है कि प्रथम चरण में मिलने वाली दस से 15 बसों का संचालन टूंडला से सिरसागंज के बीच चलाया जाए। इन बसों में किराया भी वाजिब रखा जाए। ताकि ग्रामीण के साथ-साथ शहरी क्षेत्र की जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मांग करने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी यादव,महासचिव योगेंद्र सिंह बघेल,आनंद कुमार गौतम उर्फ अन्ना ठाकरे,धर्मेंद्र यादव, सुधीर शर्मा,धर्म सिंह यादव, उमेश कुमार ओझा, रतन सिंह एडवोकेट, मेघ सिंह शंखवार सहित अन्य काफी अधिवक्ता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed