{"_id":"605a2b568ebc3e8cd11fe481","slug":"pm-awas-yojana-vikas-bhawan-firozabad-vikas-bhawan-po-duda-po-duda-firozabad-pm-scheme-awas-yojna-news-firozabad-news-agr4859087102","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना : 2642 लाभार्थियों को 26 मार्च तक दूसरी किश्त होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना : 2642 लाभार्थियों को 26 मार्च तक दूसरी किश्त होगी जारी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री अवास योजना के दूसरी किश्त से वंचित 2642 पात्रों की जीओ टैगिंग कराने के साथ 26 मार्च तक जारी की जाएगी। पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह ने इसके लिए खुद ही पात्रों के आवासों का सत्यापन प्रारंभ कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने नगला पान सहाय, सैलई क्षेत्र में पात्रों के आवास देखने को पहुंचे। मौके पर पात्रों के नहीं मिलने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 26883 को प्रथम किश्त जारी कर दी गई है। वहीं, इसमें से 23901 को दूसरी किश्त जारी की जा चुकी है। शेष बचे करीब 2642 को दूसरी किश्त जारी किए जाने की कवायद प्रारंभ कर दी है। इन पात्रों की जीओ टैगिंग कराने के साथ दूसरी किश्त को जारी करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए प्रतिदिन चार सौ पात्रों की जोओ टैगिंग कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह ने खुद ही कई पात्रों की आवासों की जांच कराने को पहुंचे। उन्होंने कोटला रोड स्थित नगला पान सहाय एवं सैलई क्षेत्र में बनाए गए आवासों को देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि पात्रों के मौके पर नहीं मिलने के कारण जोओ टैगिंग करने में दिक्कत आ रही है। दूसरी किश्त से वंचित लाभार्थियों से कहा है कि वह शीघ्र ही जीओ टैगिंग करा लें ताकि दूसरी किश्त जारी की जा सके। यदि वह दूसरी किश्त से वंचित होते हैं तो इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे।