फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PM Awas Yojana: MP handed over the key to the beneficiaries

पीएम आवास योजना: लाभार्थियों को सांसद ने सौंपी चाबी

Sun, 21 Nov 2021 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
PM Awas Yojana: MP handed over the key to the beneficiaries
फिरोजाबाद ! ब्लॉक अरांव में आवास दिवस पर प्रमाण पत्र और चाबी वितरण करते माननीय सांसद श्री चंद्रसे - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ब्लॉक अरांव के सभागार में शनिवार को आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्र्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 31 लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की। सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक अरांव में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीडीओ डॉ. योगेंद्र कुमार ने सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन को बुके भेंटकर और माला पहनाकर स्वागत किया। विकास खंड कार्यालय सभागार में मौजूद आवास योजना के 31 लाभार्थियों को चाबी सौंपकर सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्रामीण अंचल के गरीबों के आवास बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके तहत ग्रामीण आवास की धनराशि तीन किस्तों में आवंटित की जा रही है। पात्र गरीब को आवास की धनराशि देने के साथ अपने आवास पर काम करने के कारण मनरेगा योजना की मजदूरी भी प्रदान की जाती है। लाभार्थियों को स्थानीय बैंकर्स के माध्यम ऋण सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा प्रत्येक गरीब को घर देना है। बीडीओ डॉ. योगेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ दाऊदयाल, संजीव चतुर्वेदी, अनस कमाल, पुष्कर सिंह, विवेकानंद मिश्रा, एपीओ मनरेगा अमन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed