फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PLVs should take the initiative to secure justice for the needy.

Firozabad News: जरूरतमंद को न्याय दिलाने की पहल करें पीएलवी

Thu, 23 Apr 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
PLVs should take the initiative to secure justice for the needy.
फोटो 22 पीएलवी के प्रशिक्षण शिविर में मौजूद जिला जज रूपेश रंजन, जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रि
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को चार जिलों के पैरालीगल वॉलिंटियर (पीएलवी) को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिला जज रूपेश रंजन ने कहा कि पैरालीगल वॉलिंटियर न्याय प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है। उनकी जिम्मेदारी है कि समाज के जरूरतमंदों को न्याय दिलाने की पहल करें। प्रशिक्षण में दी गई जानकारी का अपने कार्य में उपयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की धारणा है कि न्याय हर निर्धन को मिले। इसी को सार्थक करने के लिए न्याय चला निर्धन से मिलने अभियान चलाया गया है। प्रयास किया गया है कि न्याय पाने से कोई भी वंचित न रहे। पीएलवी अपनी जिम्मेदारी समझे और प्राधिकरण के निर्देशों के तहत काम करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा की न्याय सस्ता और सुलभ हो यह धारणा न्यायपालिका और शासन की है। इसी के तहत पीएलवी प्रशिक्षण में दी गई जानकारी के तहत काम करें। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव विमलेश सरोज, अपर जिला जज कमल सिंह, अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनंद, सिविल जज अंशिका लाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम ने भी पीएलवी को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में मैनपुरी, एटा, इटावा और फर्रुखाबाद के 124 पीएलवी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed