{"_id":"b9163b8f24a1daf31e25f74e78a8fcb9","slug":"planting-trees-is-to-keep-the-earth-green-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पौधे लगाकर धरती को हरा भरा रखना है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पौधे लगाकर धरती को हरा भरा रखना है’
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 30 Nov 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। जसलई मार्ग स्थित शांति देवी आहूजा गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजूकेशन परिसर में सोमवार को वृहद पौधरोपणकिया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी, चिकित्सक डा. एके आहूजा ने पौधा लगाकर किया।
उन्होंने कहा कि आज हमारा पर्यावरण तेजी से प्रदूषित हो रहा है। इसे बचाने के लिए हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाकर धरती को हरा भरा रखना है। तभी हमारे पर्यावरण की सुरक्षा हो सकेगी। इस अवसर पर डा. जतिन आहूजा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर पौधा लगाना चाहिए। कृपाशंकर शर्मा ने कहा कि पौधे और वृक्ष धरती के आभूषण हैं। इन्हें लगाने के साथ ही इनकी रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर अरुणा आहूजा, ईशा आहूजा, छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किया।