{"_id":"5d18fcfb8ebc3e3c985fd9b1","slug":"plantetion-tree-firozabad-news-agr3939428129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख पौधे रोपने के लिए महज 40 स्थानों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख पौधे रोपने के लिए महज 40 स्थानों का चयन
विज्ञापन
गांधीपार्क मैदान में पौधा रोपड करने के लिए खोदे गये गढ्ढे
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बरसात में होने वाले पौधरोपण को लेकर नगर निगम अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम को दो लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। नगर निगम का कहना है कि शहरी क्षेत्र में इतनी जगह नहीं कि दो लाख पौधे रोपे जा सकें। विभाग लक्ष्य कम कराने में जुटा है।
शासन नेजिले में 30 अगस्त तक 30 लाख 20 हजार140 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया है। नगर निगम को दो लाख पौधे रोपने हैं। अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्य को पूरा करने में दिक्कत आ रही है। क्योंकि प्रदेश की अन्य नगर निगमों से फिरोजाबाद जिले की नगर निगम का क्षेत्रफल कम है। पौधा रोपने के लिए विभागीय अधिकारियों ने अभी तक 40 स्थानों को चिह्नित किया है। इसमें पार्कों को प्राथमिकता पर लिया है। जिन स्थानों को चिह्नित किया है। वहां पर गड्ढे भी खुदवा दिए हैं।
15 अगस्त को होना है 50 फीसदी पौधरोपण
शासन के निर्देश हैं कि लक्ष्य के सापेक्ष 15 अगस्त को 50 फीसदी पौधरोपण होना चाहिए। शेष बचे पौधों को समय-समय लगाया जाए।
शासन से दो लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। नगर निगम का क्षेत्रफल प्रदेश की अन्य नगर निगमों से काफी कम है। इसलिए दो लाख पौधे रोपने में दिक्कत आएगी। शासन को लक्ष्य कम करने के लिए पत्र लिखा गया है। 75 हजार पौधे लगाने के लिए आग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विजय कुमार, नगर आयुक्त