फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   plantetion, tree

दो लाख पौधे रोपने के लिए महज 40 स्थानों का चयन

Sun, 30 Jun 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
plantetion, tree
गांधीपार्क मैदान में पौधा रोपड करने के लिए खोदे गये गढ्ढे - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बरसात में होने वाले पौधरोपण को लेकर नगर निगम अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम को दो लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। नगर निगम का कहना है कि शहरी क्षेत्र में इतनी जगह नहीं कि दो लाख पौधे रोपे जा सकें। विभाग लक्ष्य कम कराने में जुटा है।
विज्ञापन

शासन नेजिले में 30 अगस्त तक 30 लाख 20 हजार140 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया है। नगर निगम को दो लाख पौधे रोपने हैं। अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्य को पूरा करने में दिक्कत आ रही है। क्योंकि प्रदेश की अन्य नगर निगमों से फिरोजाबाद जिले की नगर निगम का क्षेत्रफल कम है। पौधा रोपने के लिए विभागीय अधिकारियों ने अभी तक 40 स्थानों को चिह्नित किया है। इसमें पार्कों को प्राथमिकता पर लिया है। जिन स्थानों को चिह्नित किया है। वहां पर गड्ढे भी खुदवा दिए हैं।
विज्ञापन

15 अगस्त को होना है 50 फीसदी पौधरोपण
शासन के निर्देश हैं कि लक्ष्य के सापेक्ष 15 अगस्त को 50 फीसदी पौधरोपण होना चाहिए। शेष बचे पौधों को समय-समय लगाया जाए।
शासन से दो लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। नगर निगम का क्षेत्रफल प्रदेश की अन्य नगर निगमों से काफी कम है। इसलिए दो लाख पौधे रोपने में दिक्कत आएगी। शासन को लक्ष्य कम करने के लिए पत्र लिखा गया है। 75 हजार पौधे लगाने के लिए आग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed