फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Piquet arrangements is difficult due to strike of home guards

होमगार्डों की हड़ताल से चौराहों पर पिकेट लगाना मुश्किल

Fri, 05 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Fri, 05 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Piquet arrangements is difficult due to strike of home guards
होमगार्डों की हड़ताल से चौराहों पर पिकेट लगाना मुश्किल - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक पुलिस हैरान, व्यवस्था से अकेले पड़ रहा है जूझना  
विज्ञापन

रात के समय नहीं लग पा रही कई स्थानों पर पिकेट
पुलिस विभाग का अंग कहे जाने वाले होमगार्डाें की हड़ताल से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इसको सुधारने के लिए भले ही यातायात पुलिस के जवान प्रयास कर रहे हों, लेकिन गर्मी से वे पस्त हो गए। सिटी के उत्तर, दक्षिण, रामगढ़ और रसूलपुर थाने में 250 होमगार्ड तैनात हैं। इसमें से 125 दिन में तो 125 रात को ड्यूटी करते हैं। इन पर सुरक्षा व्यवस्था, अपराधियों को न्यायालय मेें पेश करने और उन्हें जेल भेजने की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में होमगार्डाें के हड़ताल से दिक्कतें बढ़ गईं। जिले में होमगार्डों की 14 कंपनियों में करीब 1300 जवान हैं।
 
स्थान सुभाष तिराहा :
यहां दोपहर करीब 12 बजे जाम के हालात थे। कहने को तो यातायात पुलिस के दो सिपाहियों के साथ एक एचसीपी भी तैनात थे। सुभाष तिराहा और जिला अस्पताल की ओर से आना वाला ट्रैफिक एक साथ हाईवे पर आ जाता था। इसके चलते जाम लग जाता था।
विज्ञापन

 नगला बरी चौराहे पर दोपहर एक बजे दो सिपाहियों के साथ एक उपनिरीक्षक चौराहे पर तैनात थे। तीनों पानी पीने दुकान पर पहुंचे तो जाम लग गया। वहीं जाटवपुरी चौराहा पर फोर्स न होने के कारण जाम के हालात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्डों को मनाने पहुंचे सपा नेता
फीरोजाबाद। होमगार्डों का कार्य बहिष्कार पांचवें दिन जारी रहा। प्रदर्शन स्थल पर सपा के एमएलसी डा. दिलीप यादव, शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शर्मा पहुंचे। उन्होंने स्थानीय स्तर की समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश होमगार्डस अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौखीलाल सेंगर ने धरना प्रदर्शन स्थगित किए जाने की घोषणा की। लेकिन कार्य बहिष्कार सात अगस्त तक चलेगा। सात अगस्त को होमगार्ड लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed