फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pink toilet will be built in Shastri Market, the main market of the city.

Firozabad News: शहर के प्रमुख बाजार शास्त्री मार्केट में बनेगा पिंक टॉयलेट

Fri, 06 Oct 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pink toilet will be built in Shastri Market, the main market of the city.
फिरोजाबाद। शहर का प्रमुख शास्त्री मार्केट की सबसे बड़ी समस्या का जल्द ही हल होगा। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाया जाएगा। इसके साथ ही बाजार की जर्जर सीढ़ियों को भी ठीक किया जाएगा। शुक्रवार को निगम की टीम ने सर्वे कर रिपोर्ट भी बनाई। शहर का प्रमुख बाजार शास्त्री मार्केट में कई समस्याओं को कई दिनों से व्यापारी संगठन उठा रहे थे। महिलाओं के लिए शौचालय इस मार्केट में नहीं था। इसके कारण बाजार में आने वाले ग्राहक परेशान होते थे। इतना ही नहीं बाजार की जर्जर सीढ़ियां टूट न जाएं इसका भी डर बना रहता था। शुक्रवार को चीफ इंजीनियर व एक्सईएन रामशंकर राम ने शास्त्री मार्केट गए। वहां पिंक टॉयलेट के लिए सर्वे का काम किया। पुराने शौचालय की मरम्मत का सर्वे किया। व्यापारी नेता भी इस दौरान साथ थे। महापौर कामिनी राठौर ने बताया कि चुनाव के दौरान ही यह समस्या उनके पास आई थी। उस समय ही तय किया गया था कि इस समस्या को हल कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिंक टॉयलेट के साथ साथ पुराने शौचालय को भी ठीक कराया जाएगा। बाजार की दूसरी मंजिल को जाने वाली सीढि़यों की भी मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed