फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pilgrims flocked to Kul Sharif, people danced to Qawwali

Firozabad News: कुलशरीफ में उमड़े जायरीन, कव्वाली में झूमे लोग

Mon, 15 Sep 2025 07:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 15 Sep 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims flocked to Kul Sharif, people danced to Qawwali
दरगाह पर चादरपोशी करते अकीदतमंद। संवाद
हजरत शाह सूफी हमीदउद्दीन चिश्ती की दरगाह पर उर्स आयोजित, पुलिस प्रशासन की टीमें रहीं मुस्तैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यमुना किनारे स्थित हजरत शाह सूफी हमीदउद्दीन चिश्ती रहमत उल्ला अलैह के 807 वें उर्स के अंतिम दिन अदीकतमंदों की भीड़ उमड पड़ी। जिले के साथ-साथ आस-पास के जिलों से दरगाह शरीफ पर हाजिरी लगाने वालों का क्रम चलता रहा। पुलिस-प्रशासन ने भीड़ को ध्यान में रखते हुए दरगाह की ओर जाने वाले रास्तों को बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया था। कुलशरीफ की रस्म सूफी संतों ने अदा की। इसके बाद लंगर का वितरण का क्रम चला। रात में कव्वाली शमां पर अकीदतमंद झूमते रहे।
दरगाह पर आयोजित उर्स के दूसरे दिन महफिले शमां हुई। इसमें कव्वालों ने अपने-अपने कलाम पेश किए। मेला कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद अब्बास हसन नकवी, उपाध्यक्ष एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह एवं थाना बसई मोहम्मदपुर के प्रभारी ने महफिले शमां का शुभारंभ किया। सोमवार सुबह सूफी संतों ने कुलशरीफ की रस्म अदा कराई। इसमें सूफी गुलाम हसनैन मियां, सूफी रईस मियां, सूफी गुलाम समदानी मियां, गुड्डू मियां, सूफी हाजी हनीफ मियां, सूफी इकबाल मियां, सूफी गुलाम अब्बास मियां के साथ जिला मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन मियां मौजूद थे। सरकारी चादरपोशी एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर रवीश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों ने की। इसके साथ ही लंगर का वितरण प्रारंभ हुआ। दरगाह शरीफ पर हाजिरी लगाने वालों का क्रम शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन



चादर चढ़ाकर की मनौती
सूफी शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाकर मनौती का क्रम पूरे दिन चलता रहा। दूर दराज क्षेत्रों से आए अकीदतमंदों ने चादरपोशी की। दरगाह शरीफ पर फिरोजाबाद जिले के अलावा इटावा, मैनपुरी, औरैया के एटा, आगरा, अलीगढ़ सहित आस-पास के जिलों से काफी अकीदतमंद पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यमुना के जलस्तर को ध्यान में रखते हुए तैनात किया था फोर्स
यमुना नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण उर्स के अंतिम दिन आई हजारों की भीड़ में से कहीं युवा यमुना की ओर नहीं जाएं इस लिहाज से पुलिस फोर्स को तैनात किया था। दरगाह से यमुना की ओर जाने वाले रास्ते,ईधौन पुल के साथ आस-पास क्षेत्र में पुलिस फोर्स की मुस्तैदी थी। इतना ही नहीं यमुना की ओर आने वालों को रोका जा रहा था।



सामाजिक संगठन रहे सक्रिय
उर्स के दौरान किसी ने निशुल्क दवा का कैंप लगाया तो किसी ने शीतल जल की प्याऊ लगाकर अकीदतमंदों की सेवा की। कई संगठनों ने खोया पाया शिविर लगाए। इधर उर्स के मेले में सजी दुकानों पर लोग खरीददारी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed