{"_id":"57e2d0f14f1c1b0222a82b6d","slug":"pharmacists-and-nurses-strike-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्टों और स्टाफ नर्सों की हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्टों और स्टाफ नर्सों की हड़ताल खत्म
Amar Ujala
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
फार्मासिस्टों और स्टाफ नर्सों की हड़ताल खत्म
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी दवा लेने के लिए भटकते रहे मरीज, नहीं मिली दवा
सरकार के कडे़ रुख के बाद स्वास्थ्य विभाग में चल रही हड़ताल खत्म हो गईं। हालांकि फार्मासिस्टों ने दोपहर एक बजे बाद खत्म की। हड़ताल से मरीजों को दवा के लिए दिक्कतें हुईं। स्टाफ नर्स ने सुबह से ही हड़ताल खत्म करके अपने कामकाज को संभाला।
संविदाकर्मियों की हड़ताल समाप्त हुई तो फार्मासिस्टों, नर्सेस, आप्टोमेटिस्ट संघ ने हड़ताल करना शुरू कर दी थी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में हाहाकार मच गया था। लेकिन सरकार ने एस्मा लगाते हुए हड़ताल खत्म करने के आदेश दिए। बुधवार को सुबह से ही नर्सेस ने हड़ताल खत्म करते हुए अपने कामकाज को संभाल लिया। इधर, फार्मासिस्ट ने हड़ताल पर दोपहर एक बजे तक कोई फैसला नहीं सुनाया। जिला और महिला अस्पताल में आए सैकड़ों मरीजों को सिर्फ चिकित्सक से परामर्श लेकर बाहर से दवा लेनी पड़ी। दवा के लिए मरीज इधर धर भटकते रहे। देहात क्षेत्रों में भी स्थिति यही रही। अस्पताल में जिल के फार्मासिस्टों ने एकत्रित होकर धरना दिया। दोपहर एक बजे के बाद आए प्रदेश कमेटी के आदेश पर फार्मासिस्टों ने हड़ताल खत्म कर दी। धरना प्रदर्शन में संतोष कुमार, आनंद मोहन, जयवीर सिंह यादव, विजय सिंह, हेमंत कुमार, एंबर सिंह, नेम सिंह, आरके सिंह, प्रमोद कुमार, विजय सिंह, राजेश, रविंद्रपाल सिंह, संजय गोयल, मुनेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
खैरगढ़ में ताला तोड़ बटवाई दवा
फार्मासिस्टों ने हड़ताल करके दवा स्टोर पर ताले लटका दिए थे। कस्बा खैरगढ़ में दवा मरीजों को वितरण करने के लिए अधीक्षक डॉक्टर कपिल यादव ने ताला तुड़वाकर दवा वितरण करा दी। फार्मासिस्टों को भनक लगी तो कुछ फार्मासिस्ट एकत्र होकर खैरगढ़ पहुंच गए। फार्मासिस्टों ने आक्रोश व्यक्त किया।