{"_id":"66b914d59a8420fcf2016894","slug":"permit-for-operation-of-16-kilometers-running-till-agra-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-131212-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: परमिट 16 किलोमीटर परिचालन का, फर्राटा भर रहे आगरा तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: परमिट 16 किलोमीटर परिचालन का, फर्राटा भर रहे आगरा तक
Mon, 12 Aug 2024 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। क्षमता से अधिक सवारी बैठा कर एत्मादपुर और आगरा तक दौड़ रहे थ्री व्हीलर(ऑटो रिक्शा) कभी भी गंभीर सड़क हादसा का कारण बन सकते हैं।जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण जैन मंदिर चौराहा से आगरा तक सवारी ढोह रहे ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
ईको,मैजिक चालकों के अलावा शहर के प्रमुख जैन मंदिर(सुभाष तिराहा) पर थ्री व्हीलर (ऑटो रिक्शा) चालकों ने कब्जा जमा लिया है। शहर के प्रमुख जैन मंदिर के दांई ओर बाई ओर सड़क पर खड़े होने वाले ऑटो रिक्शा चालक यातायात नियमों के प्रति भी बेपरबाह हैं। मुख्य चौराहा पर जाम की समस्या का मूल कारण बन चुके ऑटो रिक्शा चालक जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण अब क्षमता से
अधिक सवारी बैठा कर एत्मादपुर और आगरा तक बेरोक टोक फर्राटा भर रहे हैं।मंडलायुक्त के अध्यक्षता वाले आरटीए प्राधिकरण द्वारा तय व निर्धारित दूरी (अधिकतम 16 किलोमीटर ) तक ऑटो चलाने संबंधी नियमों एवं परमिट शर्तों को ताक पर रख कर दौड़ रहे ऑटो रिक्शा कभी भी बड़े हादसा का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
सात से आठ सवारी ढो रहे
लाईसेंसी अर्थाेरिटी द्वारा पंजीकृत थ्री व्हीलरचालकों को मुख्यालय से दोनों ओर अधिकतम 16 किलोमीटर तक परिचालन की अनुमति की होती है। क्षमता से अधिक सवारी बैठाना भी नियम विरूद्व है। लेकिन बेखौफ होकर आगरा तक दौड़ रहे चालक ऑटो रिक्शा में छह से सात सवारी ढोह रहे हैं।
नियम विरुद्ध है, आगरा तक सवारी ढोना, कार्रवाई करेंगे
नियमावली के तहत ऑटो रिक्शा को अधिकतम 16 किलोमीटर तक ही परिचालन की अनुमति है।जैन मंदिर और टूण्डला चौराहा पर यातायात से जुड़ी खासी शिकायतें हैं।इन चौराहों पर नियम तोड़ने वाले ईको,मैजिक व ऑटो रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। - सुरेश चंद्र यादव, एआरटीओ