फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People were frightened by the murder, the feast was stopped

Firozabad News: हत्या से दहशत में आए लोग, दावत हुई बंद

Sat, 04 Nov 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
People were frightened by the murder, the feast was stopped

विज्ञापन
सिरसागंज। थाना नगला खंगर के नगला गुलाल निवासी राजेश की दिनदहाड़े आबादी के बीच हत्या से ग्रामीण दंग रह गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। वारदात के बाद तेरहवीं की दावत बंद हो गई।
नगला गुलाल निवासी राम मिलन के पिता की मृत्यु हो जाने पर तेरहवीं का भोज का आयोजन था। राजेश भी वहां दावत खाने जा रहा था। इसी दौरान हमलावर ने राजेश पर तमंचे से गोली दाग दी। गोली राजेश के सीने में लगी और वह मौके पर ही जमीन पर गिर गया। वारदात के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गयी। तेरहवीं की दावत भी बंद कर दी गयी और घटनास्थल पर महिलाओं के चीख पुकार सुनाई देने लगी। हत्या की सूचना पर कई थानों की पुलिस टीमों के साथ एसपी देहात रणविजय सिंह, सीओ सिरसागंज प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंच गये। मृतक राजेश के परिजन ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। घटना क्यों हुई अभी तक उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है। वहीं पुलिस हमलावरों व हत्या का कारण खोजने में जुटी है।
विज्ञापन


तीन घंटे पड़ा रहा राजेश का शव
राजेश को हमलावरों ने गोली मारी तो उसकी मौत मौके पर हो गयी। वहीं ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि राजेश के बेटे जब तक नहीं आ जाते तब तक शव पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं जाएगा। तीन घंटे बाद जब मृतक का बड़ा बेटा अभिषेक जो आगरा में पढ़ाई कर रहा है गांव पहुंच गया तब ग्रामीणों ने पुलिस को शव पोस्टमार्टम को भेजने दिया। परिजन ने बताया कि छोटा बेटा अभय मंशादेवी उत्तराखंड घूमने गया है। घर पर राजेश और उसकी पत्नी गुड्डी देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed