फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   people took to the streets to protest waterlogging

देवकी नगर के लोग सड़कों पर उतरे

Tue, 16 Dec 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 16 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
people took to the streets to protest waterlogging

विज्ञापन
जलेसर रोड झील की पुलिया के निकट देवकी नगर में एक साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने मंगलवार को दोपहर में नगर निगम गेट के सामने जाम लगाकर हंगामा, नारेबाजी की। पुलिस ने आक्रोशित महिला पुरुषों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
पालिका सीमा में शामिल हुईं 13 ग्रामसभाओं की सूरत नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद भी नहीं बदल पा रही है। क्षेत्र में विकास कार्य तो दूर मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं। जलेसर रोड झील की पुलिया के निकट स्थित देवकी नगर में महीनों से बरसात का पानी भरा हुआ है। इसके अलावा आसपास बह रहे नाले-नालियों का भी पानी गलियों में भर रहता है।
विज्ञापन


क्षेत्र में जलनिकासी का कोई साधन न होने के कारण हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं। कई घरों के अंदर तक जलभराव की स्थिति पैदा होने से मकान गिरने की आशंका बनी हुई है। मंगलवार  दोपहर करीब दो बजे चार-पांच दर्जन महिला-पुरुष नगर निगम कार्यालय पहुंचे। वहां किसी अधिकारी केम ौजूद न होने से लोगों में आक्रोश भड़क गया। उन्होंने नगर निगम गेट के सामने जाम लगा दिया। हंगामा कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में सुभाष तिराहे से लेकर गांधीपार्क से सदर बाजार तक जाम के हालात पैदा हो गया। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। पुलिस एवं नगर निगम अफसरों ने बमुश्किल जाम खुलवाया। पंकज राठौर, पप्पू बघेल, वीरेंद्र, जयवीर, प्रवीन, रूप सिंह, वीरपाल, अमित, मुन्नीदेवी, शांतिदेवी, ऋपीपाल, यशोदा, चंद्रवती, शकुंतलादेवी, गीतादेवी, राजबेटी थीं।

स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे
जाम में स्कूली बच्चे भी फंस गए। काफी देर तक जाम न खुलने के कारण बच्चे भूख प्यास से परेशान नजर आए।

जाम स्थल पर पैदल पहुंचे अफसर
नगर निगम गेट के सामने जाम लगने के कारण हालात गंभीर बन गए। कोई भी वाहन मौके तक नहीं पहुंचा सका। सूचना पर पहुंचे पुलिस एवं नगर निगम के अफसरों को वाहन रास्ते में छोड़कर पैदल ही नगर निगम के गेट तक पहुंचना पड़ा।


देवकी नगर में लंबे समय से बरसात एवं नाले-नालियों का पानी भरा हुआ है। क्षेत्र में जाकर जलभराव की समस्या को देखा गया है। समस्या के निदान को अभी ट्राली लगवाकर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को फिर से क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थायी निदान का प्रयास किया जाएगा।
प्रमोद कुमार, उपनगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed