{"_id":"5756d0334f1c1b716d9c511e","slug":"people-suffering-from-scorching-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी से बेहाल लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी से बेहाल लोग
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी से बेहाल लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को भी पारा 47 डिग्री रहा। सुबह दस बजे से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को व्याकुल कर दिया। गर्मी से जिले में अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जानलेवा गर्मी से अकुलाए लोगों को बरसात का इंतजार है। उधर इन दिनों पूरे शहर में भूमिगत केबिल डालने का काम चल रहा है। जगह-जगह सड़क खुदी हुईं हैं। सड़कों पर दिन भर धूल के गुबार उड़ते हैं। धूप के साथ धूल ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।
सुबह दस बजे से धूप ही असहनीय होने लगती है। देर रात्रि तक लू के थपेड़ों के कारण आमजन चैन की नींद नहीं सो पा रहे। कूलर एवं पंखों की हवा भी राहत नहीं दे रही। इधर घर से बाहर निकलते ही शहर के लोगों को धूप के साथ धूल की मुसीबत भी झेलनी पड़ रही है। कारण इन दिनों पूरे शहर में अंडरग्राउंड विद्युत केबल डालने के लिए सड़कें खोदी जा रही हैं। हाइवे के किनारे सर्विस रोड, आर्यनगर, महर्षि दयानंद मार्ग,गांधीपार्क खोराणा द्वार, गांधीनगर चौराहा, कटरा पठानान क्षेत्र में गड्ढे खोद कर डाल दिए हैं। यहां से निकाली मिट्टी सड़क किनारे ही डाल दी है। यहां पर दिनभर धूल उड़ती है, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।