फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   people suffer from food poisoning after eating churri-papad in Firozabad

Firozabad: चुर्री-पापड़ खाने से 24 फूड प्वाइजनिंग का शिकार...9 बच्चे समेत 12 अस्पताल में भर्ती, गांव में दहशत

Thu, 10 Jul 2025 10:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 10 Jul 2025 10:18 PM IST
सार

प्रधान सुबोध ने बताया कि कुल 24 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। सरकारी अस्पताल के अलावा कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
people suffer from food poisoning after eating churri-papad in Firozabad
बीमार बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के हिरगांव क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मेहरी में बृहस्पतिवार शाम छह बजे फेरी वाले से चुर्री-पापड़ खाने के बाद गांव के बच्चों और कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक बच्चों को उल्टी दस्त शुरू हो गए तो गांव में लोग बुरी तरह डर गए। 24 लोग बीमार हो गए, जिनमें से 09 बच्चों समेत कुल 12 मरीजों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्रधान सुबोध कुमार और भाजपा मंडल अध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि शाम को एक फेरी कर चुर्री-पापड़ बेचने आया था। गांव के बच्चों ने चुर्री-पापड़ खरीदे। खाते ही उल्टी-दस्त की शिकायतें शुरू हो गईं। देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों की बिगड़ती हालत देख परिजन घबरा गए और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन


 

ग्रामीणों ने जिला अधिकारी कार्यालय को फोन किया। सूचना पाकर एंबुलेंस प्रभारी राजेश कुमार ने पांच एंबुलेंस गांव मेहरी में भेजीं। वहां से 9 बच्चों समेत कुल 12 मरीजों को तत्काल फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। चिकित्सकों की टीम ने इलाज शुरू कर दिया। प्रधान सुबोध ने बताया कि कुल 24 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। सरकारी अस्पताल के अलावा कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि कुछ आगरा के अस्पताल में ले गए हैं। 

यह लोग ट्रामा सेंटर में हुए भर्ती
सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती बच्चों में वेदप्रकाश (06), वंदनी (16), शालू (08), गुंजन (04), तमन्ना (04), मीरा देवी(45), नंदनी (08), देवेंद्र(10), शिवानी(12) ओमवीर(06), सूरज ( 04) , वर्षा (16) आदि शामिल हैं।

एक बेड पर दो मरीज
सरकारी ट्रामा सेंटर में एक साथ कई मरीजों के आने की सूचना पर पहले से ही बेड पर उपचार करा रहे मरीजों को दूसरे बेड पर शिफ्ट किया गया। वहीं एंबुलेंस आने के बाद एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर उपचार दिया गया।



ये भी पढ़ें-लाश पर रेंग रही थीं चीटियां: छत के कमरे में था शव, नीचे मौजूद सास और बेटी को नहीं लगी भनक; साड़ी से मिला सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed