फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People of Kaushalya Nagar, who are suffering from water stigma

पानी का दंश झेल रहे कौशल्या नगर के लोग

Sun, 05 Sep 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
People of Kaushalya Nagar, who are suffering from water stigma
रफ़रोजाबाद ! कौशल्या नगर में पानी की समस्या से जूझती क्षेत्रीय महिलाओं की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मोहल्ला कौशल्या नगर में विगत दस दिन से पानी का संकट है। रविवार को मोहल्ला कौशल्यानगर में जलापूर्ति बाधित होने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई। जलकल विभाग द्वारा टैंकरों से पानी की सप्लाई की गई। टैंकर से पानी भरने के लिए लोगों में आपाधापी मची रही। इस दौरान लोगों ने जलकल विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

मोहल्ला कौशल्या नगर में विभव नगर पानी की टंकी से आपूर्ति की जाती है। हालांकि विगत दस दिन से पानी की आपूर्ति बाधित है। पानी न आने के कारण लोग बूूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे है। रविवार को भी क्षेत्र में पानी संकट रहा। जलकल विभाग द्वारा टैंकरों से आपूर्ति की गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगा नलकूप भी पिछले करीब छह माह से खराब पड़ा है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी जलकल विभाग द्वारा इसे अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। टंकी से आपूर्ति नहीं मिलने के कारण दिक्कत और बढ़ गई है। क्षेत्रीय लोगों ने जलकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है यदि समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने कहा कि उन्हें अभी तक क्षेत्रीय लोगों द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है। मामला संज्ञान में आया है। सोमवार को टीम भेजकर लाइन को चेक कराया जाएगा। जिससे क्षेत्रीय लोगों को पानी के संकट का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed