फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People in Neemkheria protested against the boundary wall along the track

Firozabad News: ट्रैक किनारे चहारदीवारी का नीमखेरिया में लोगों ने किया विरोध

Tue, 04 Mar 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 04 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
People in Neemkheria protested against the boundary wall along the track
बाउंड्रीवॉल का विरोध करते ग्रामीणों को समझाते आईओडब्ल्यू महेश कुमार। - फोटो : बाउंड्रीवॉल का विरोध करते ग्रामीणों को समझाते आईओडब्ल्यू महेश कुमार।
शिकोहाबाद। रेल ट्रैक पर पशुओं को रोकने के लिए बनाई जा रही चहारदीवारी गांव नीमखेरिया के लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। ग्रामीणों ने मंगलवार को चहारदीवारी का विरोध किया। सूचना पर पहुंचे सहायक अभियंता निर्माण ने ग्रामीणों से वार्ताकर जल्द ही अंडरपास बनवाने का आश्वासन दिया। फिलहाल में बाउंड्रीवॉल के बीच दो फीट चौड़े गेट का निर्माण कराने की बात कही गई है। इसके बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से सटे गांव नीमखेरिया में रेल ट्रैक के बीच कोई भी अंडरपास या ओवरब्रिज न होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बच्चे भी रेल ट्रैक को पार करके ही स्कूल आते-जाते हैं। रेल ट्रैक पार करने के दौरान कई जानें जा चुकी हैं। ग्रामीणों ने अंडरपास या ओवरब्रिज की मांग को लेकर कई बार लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों का भी बहिष्कार किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को रेल ट्रैक के किनारे बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा था। इसे देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने बाउंड्रीवॉल निर्माण का विरोध करना शुरु कर दिया। विरोध की जानकारी पर रेलवे निर्माण विभाग से आईओडब्ल्यू महेश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करने के बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरओबी/आरयूबी का निर्माण कराया जाएगा। अभी बाउंड्रीवॉल लगाने के दौरान बीच में दो फीट चौड़े गेट का निर्माण कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन के लिए रास्ता मिल सके, लेकिन गेट को ताला लगाकर रखने की जिम्मेदारी ग्रामीणों को ही निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed