फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   people got relief from heat due to heavy rain In Firozabad

Firozabad Weather News: तेज आंधी के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत; जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी

Sat, 27 May 2023 08:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 May 2023 08:37 PM IST
सार

Firozabad Weather News: फिरोजाबाद में तेज आंधी के साथ बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। लेकिन जलभराव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
people got relief from heat due to heavy rain In Firozabad
Firozabad Weather News: तेज आंधी के साथ हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार को तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। थोड़ी देर की बारिश के कारण कई मार्गों पर पानी भर गया। पानी भर जाने के कारण लोगों को रास्ता निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। तेज आंधी के कारण कई इलाकों में होर्डिंग्स एवं बैनर आदि उड़ गए। ग्रामीण अंचल में किसी का टिनशेड उड़ा तो किसी का छप्पर उड़ गया। बारिश होने से आमजन को गर्मी से राहत मिल गई। दोपहर बाद धूप निकल आई।

विज्ञापन

कई मुख्य स्थानों पर भरा पानी

शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। पश्चिम की दिशा ने उठी काली घटाओं के साथ ही साढ़े आठ बजे करीब तेज आंधी के साथ बारिश प्रारंभ हो गई। करीब बीस मिनट की बारिश के साथ शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। कोटला रोड के साथ-साथ शहर के रामलीला चौराहे पर पानी भरा दिखाई दिया। इसी तरह की स्थिति नगर के अन्य क्षेत्रों में देखने को मिली। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: गांव पहुंचा सिपाही का शव तो बिलख उठा पूरा गांव, पांच वर्ष के बेटे ने दी मुखाग्नि; हर आंख से

विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से लोगों को हो रही दिक्कत

पानी भरने के कारण लोगों को राह निकलने तक में दिक्कत हुई। क्योंकि नाले एवं नालियों की सफाई नहीं होने के कारण वह उफन गए। मोहल्ला तिलक नगर में गैस पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई गलियों में काफी घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि गलियों का निर्माण ऊंचा-नीचा किए जाने के कारण गंदा पानी भरा दिखाई दिया। चंद्रवार गेट, पेमेश्वर गेट पर बारिश का पानी भरने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।


यह भी पढ़ेंः- Agra News: बोरे में बंधी नाला में पड़ी मिली महिला की लाश, सफाई करते समय कर्मियों से टकराई; देखकर उड़े होश

फसलों पर भी असर

शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में बारिश का असर दिखाई दिया। नारखी, फरिहा, खैरगढ़ के साथ-साथ मक्खनपुनपुर क्षेत्र में आंधी एवं बारिश का असर साफ दिखाई दिया। बारिश होने के कारण लौकी, तोरई, भिंडी के साथ-साथ खरबूजा, तरबूज की फसलों पर असर पड़ा है। फूल टूटकर गिर जाने से उत्पादन प्रभावित होगा वहीं बेल पलट जाने से सीधे-सीधे असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed