फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People facing drinking water crisis in Kashyap Bagichi and Basant Vihar

Firozabad News: कश्यप बगीची व बसंत विहार में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग

Sat, 28 Dec 2024 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 28 Dec 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
People facing drinking water crisis in Kashyap Bagichi and Basant Vihar
संवाद न्यूज एजेंसी फिरोजाबाद। बिजली कटौती और नलकूप से पर्याप्त सप्लाई नहीं मिलने के कारण रामनगर कश्यप बगीची और बंबा बाईपास से सटे बसंत विहार इलाके में बीते दो दिन से पेयजल संकट है। क्षेत्रीय लोग पानी की सप्लाई के लिए सबमर्सिबल पंपों की दौड़ करते दिखे।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की शाम ओर शनिवार की सुबह बिजली आपूर्ति में कट लग जाने के कारण बंबा बाईपास मार्ग स्थित बसंत विहार कॉलोनी के 100 से अधिक परिवारों में पेयजल संकट खड़ा हो गया। लोग पेयजल सप्लाई के लिए निजी सबमर्सिबल का सहारा लेना पड़ा। वहीं नलकूप से पानी की सप्लाई नहीं मिल पाने के कारण मोहल्ला रामनगर स्थित कश्यप बगीची स्थित 70-80 परिवारों में बीते दो दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार कई बार शिकायत के बाद भी क्षेत्रीय पार्षद व निगम के अधिकारी समस्या निदान नहीं करा रहे। शिकायत करने वालों में कश्यप बगीची निवासी मंजू गुप्ता, सौर्य सिसोदिया, नारायण सिंह एवं बसंत बिहार निवासी आरके सिंह, रमाकांत चौधरी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रामनगर रेलवे पुल के पास पेयजल लाइन लीकेज के कारण कश्यप बगीची स्थित घरों में पानी की सप्लाई बाधित रही। लाइन की मरम्मत कराई जा रही है।
-भगवान सिंह झा, पार्षद वार्ड संख्या-42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed