फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People cry when the water has cut Trse

कटौती ने रुलाया तो पानी को भी तरसे लोग

Sun, 10 May 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Sun, 10 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
People cry when the water has cut Trse
मई माह के शुरू होते ही जनपद में बिजली-पानी संकट को लेकर चारों ओर हाहाकार मचने लगा है। विद्युत विभाग द्वारा अघोषित कटौती किए जाने से लोगों की रात की नींद उड़ी हुई है। बिजली न होने के कारण देर रात्रि तक लोग सड़कों अथवा छतों पर टहलते नजर आते हैं। रात्रि में नींद पूरी न होने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं पेयजल संकट के कारण मोहल्लों में टैंकर पहुंचने से पानी के लिए मारामारी मच रही है।
विज्ञापन

 

 जनपद में एक ओर लगातार बिजली संकट  गहराता जा रहा है तो दूसरी ओर पेयजल संकट गंभीर रूप धारण कर रहा है। बिजली के अभाव में रात्रि में नलकूप  न चलने के कारण शहर की अधिकांश टंकियों नहीं भर पा रही हैं। इससे प्रात: होने वाली पेयजल आपूर्ति लगातार  प्रभावित हो रही है। बिजली के अभाव में रात्रि में नींद पूरी नहीं होती वहीं प्रात: आंख खुलते ही लोगों को पानी की चिंता सताने लगती है। हर कोई पानी की तलाश में इधर-उधर भटकता नजर आता है। ऐसी स्थिति में प्रात: लोगों को काम-काज से भी हाथ धोना पड़ रहा है।
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में गंभीर पेयजल संकट
रात के समय 12 बजे से चार बजे तक होने वाली कटौती के चलते शहर की आगरा गेट, नगला बरी, रसूलपुर, गढै़या टंकी क्षेत्र से जुड़े दर्जनों मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। नगला बरी में टंकी न भरे जाने से शीतल खां, गालिब नगर, नसीरगंज, नगला मिर्जा छोटा सहित कई क्षेत्रों में पानी का संकट है। वहीं कंबुआन, पुरानी मंडी, चौकी गेट, गली बौहरान, जलेसर रोड, आर्य नगर, गांधी नगर सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल संकट गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टैंकर पहुंचते ही मचती है मारामारी
बिजली के अभाव में कई मोहल्लों में पेयजल संकट गहराया गया है। ऐसी स्थिति में नगर निगम द्वारा प्रतिदिन 40  टैंकर पानी की आपूर्ति की जा रही है। पेयजल संकट वाले मोहल्लों में नगर निगम चालक जैसे ही टैंकर लेकर पहुंचते हैं, तभी मारामारी मच जाती है। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर, युवती, महिलाएं, वृद्ध सभी पानी भरने में जुट जाते हैं।


डेढ़ दर्जन नलकूपों के सूखे हलक
शहर में लगातार गिरते पेयजल संकट के कारण नगर निगम द्वारा स्थापित नलकूपों के हलक सूखते जा रहे हैं। नगर निगम सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में करीब डेढ़ दर्जन नलकूप ऐसे हैं, जो पानी देने में सक्षम नहीं है। पेयजल की कमी पूरी करने को इन पर सबमर्सिबल की पंप लगाना जरूरी हो गया है।


पेयजल संकट बढ़ने पर जेनरेटर लगवाने की आई याद
शहर में पेयजल संकट की गंभीरता देख नगर निगम को टंकियों पर जेनरेटर लगवाने शुरू कर दिए हैं। बरी का नगला की टंकी के लिए अंबे नगर बघेल बगीची पर, रसूलपुर टंकी के लिए मौढ़ा, आगरा गेट और गढ़ैया टंकी भरने के लिए छारबाग, नगला भाऊ, रहना में दो जेनरेटर लगवाए गए हैं।



रात्रि में मुरादाबाद, दिन में लोकल स्तर पर बिजली गायब
जनपद में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। रात के समय मुरादाबाद कंट्रोल से हर रोज तीन-चार घंटे रोस्टिंग की जा रही है। पीक आवर्स में ओवरलोड हो रही फीडरों को फुंकने के बचाने के लिए दिन में भी लोकल स्तर पर बिजली कटौती की जा रही है। रविवार को भी प्रात: बाईपास फीडर से जुड़े कई मोहल्लों में घंटों तक बिजली कटौती रही। वहीं स्टेशन रोड पर जेएसपी कंपनी द्वारा केबिल डालने के चलते दिनभर सप्लाई बंद रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed