फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pending promises in SCST commission will be disposed of soon-Green

एससीएसटी आयोग में लंबित वादों का शीघ्र किया जाएगा निस्तारण-हरित

Fri, 27 Aug 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pending promises in SCST commission will be disposed of soon-Green
फिरोजाबाद/टूंडला। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ.रामबाबू हरित ने कहा आयोग में लंबित चल रहे 342 वादों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। इसमें 280 पुलिस, 40 राजस्व विभाग के तथा शेष अन्य मामले हैं। उन्होने अनुसूचित वर्ग की समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर करने के साथ योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

एससी/एसटी आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ.हरित ने पत्रकारों से कहा कि 70 दिन पहले ही मुझे आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। मैं अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष होने के कारण प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटकर जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा अभी तक प्रदेश के 46 जिलों का भ्रमण किया है। अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्तियों में बैठकर उनकी समस्याओं को सुन चुका हूं। 15 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने एससी/एसटी धारा का दुरुपयोग न करने की हिदायत दी। अनुसूचित वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने पाए इसके लिए 28 धाराओं की बढ़ोत्तरी की। टूंडला में चुल्हावाली गली में आयोजित समारोह में उन्होंने बाबा साहब भीभराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस दौरान भाजपा नेता लाल वीरेन्द्र सिंह टिल्लू, श्यामवीर मास्टर, रामदास, डा. देवेन्द्र सिंह राना, पवन पचौरी, अमन पचौरी, संजीव पाथरे, रामदीन, नत्थी लाल, मोनू, किशन लाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed