फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PCB issued notices to 38 brick kiln owners

38 ईट भट्ठा स्वामियों को पीसीबी ने जारी किये नोटिस

Fri, 29 Oct 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
PCB issued notices to 38 brick kiln owners
फिरोजाबाद। एनओसी के बिना जिले में संचालित 38 ईंट-भट्ठा संचालकों को पीसीबी की ओर से नोटिस जारी किया गया है। पीसीबी के अनुसार पर्यावरण संरक्षण संबंधी नियमों की अनदेखी कर संचालित भट्ठों पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी बंदी आदेश प्रभावी हैं। विभागीय एनओसी प्राप्त किए बिना भट्ठों का संचालन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विगत अगस्त माह में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिना एनओसी लिए संचालित 38 ईंट भट्ठों के विरुद्ध बंदी आदेश जारी किए थे। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. मनोज कुमार ने विगत 27 अक्तूबर को बंदी आदेेशों के दायरे में आए ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नियमों की पूर्ति और विभागीय एनओसी प्राप्त करने की हिदायत दी गई है अन्यथा की स्थिति में संबंधित ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ जुर्माना निर्धारण एवं एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed