{"_id":"66a9406e627dd622a9071686","slug":"pay-outstanding-bills-sitting-at-home-lodge-complaint-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-130331-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घर बैठे जमा करें बकाया बिल, दर्ज कराएं शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घर बैठे जमा करें बकाया बिल, दर्ज कराएं शिकायत
Wed, 31 Jul 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम का मेरा फिरोजाबाद एप जन शिकायतों के निस्तारण, कर संबंधी जानकारी एवं भुगतान प्रक्रिया में आमजन की मदद करेगी। मंगलवार को महापौर कामिनी राठौर और नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने एप का विधिवत शुभारंभ किया।एप के माध्यम से सफाई व्यवस्था, गृह व जलकर का भुगतान किया जाता सकता है। डीवटैक्स इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा तैयार एप के माध्यम से शहर के लोग घर बैठे अपनी समस्या और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। खास बात है कि संबंधित विभाग को ऑनलाइन दर्ज कराई गई शिकायत को एक निश्चित अवधि के भीतर निस्तारित करना होगा तथा इसका प्रतिक्रिया निगम के उच्चाधिकारी भी ले सकेंगे।
मंगलवार को नगर निगम के जीवाराम हॉल में महापौर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने संयुक्त रूप से एप का विधिवत शुभारंभ किया। एप तैयार कराने में निगम के कर विभाग और आईसीआईसीआई बैंक की भी भूमिका रही। कार्यक्रम में उप सभापति श्याम सिंह यादव, सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद, कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल और जेडएसओ संदीप भार्गव आदि मौजूद रहे।