फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Patients suffering from cough, eye irritation and fever arrived at the health fair.

Firozabad News: आरोग्य मेले में खांसी, आंखों में जलन और बुखार के पहुंचे मरीज

Mon, 02 Dec 2024 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 02 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cough, eye irritation and fever arrived at the health fair.
फिरोजाबाद।। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आरोग्य मेला लगा। इसमें करीब 1852 मरीजों ने इलाज कराया। आरोग्य मेले में खांसी के करीब 332, आंखों में जलन के 210 और 584 बुखार के शेष एलर्जी व अन्य बीमारियों के मरीज रहे। सभी को प्राथमिक उपचार के साथ परामर्श एवं दवा दी गई। मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में भी मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव और वायु प्रदूषण के चलते इन दिनों आंखों में जलन, गले में खराश एवं खांसी, सांस लेने में परेशानी आदि की समस्या लोगों में बढ़ रही है। रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में खांसी, आंखों में जलन और बुखार के मरीज अधिक संख्या में प्राथमिक उपचार कराने पहुंचे। साथ ही एलर्जी, पेटदर्द, सिरदर्द, जोड़ों का दर्द, उल्टी-दस्त आदि समस्या के मरीजों ने भी प्राथमिक उपचार कराया। रविवार को लगे आरोग्य मेले में करीब 1852 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन



बदलते मौसम व वायु प्रदूषण बढ़ने से जिले में खांसी, आंखों में जलन के साथ सांस लेने में परेशनी अधिक मरीज आरोगय मेले में पहुंचे। बुखार होने पर ओपीडी के अलावा आरोग्य मेले में मरीज आते रहते हैं। सभी को परामर्श एवं जांच कराने के साथ जरूरी सावधानियां भी बताई गई। - डॉ. रामबदन राम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed