फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Patients admitted in the wards are making quilts from home - arraying blankets

वार्डों में भर्ती मरीज घर से कर रहे रजाई- कंबल का इंतजाम

Sun, 21 Nov 2021 12:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Patients admitted in the wards are making quilts from home - arraying blankets
फिरोजाबाद ! जिला अस्पताल के वार्ड नंबर चार में मरीजों को घर से लाए गए कंबल को ओढ़कर लेटी महिला - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में शुक्रवार को शनिवार को हुई बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल से ठंड नहीं रुक रही है। ऐसे में मरीज को ठंड से बचाव के लिए तीमारदारों को घर से कंबल और रजाई का इंतजाम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने के बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हो सका है। आलम यह है कि जिला अस्पताल के वार्डों में कई खिड़की और गेट नहीं है। ऐसे में सर्दी बढ़ने से वार्डों में भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा ठंड से बचाव के लिए भी उपाय नहीं किए जा रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए वार्ड नंबर चार और पांच में अधिकांश मरीज घर से रजाई और कंबल का इंतजाम कर रहे हैं। मरीजों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने गंदे कंबल उपलब्ध करा दिए है। इस कारण उन्हें लौटा दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में कंबल हैं। हम स्वयं वार्ड का निरीक्षण करेंगे। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एसएन गुप्ता, सीएमएस
जिला अस्पताल
पत्नी को भर्ती हुए 16 घंटे बीत चुके हैं लेकिन वार्ड में कंबल उपलब्ध ही नहीं कराया गया है। पत्नी को अकेला छोड़कर घर से कंबल लेने के लिए जाना पड़ा।
जमील, अब्बास नगर
- अस्पताल प्रबंधन द्वारा दिए गए कंबल में से बदबू आ रही थी। हमने अपने परिजन को भेजकर ठंड से बचने के लिए कंबल मंगाए हैं।
सिद्धश्री, कठफोरी
- चार दिन से भर्ती हैं। अस्पताल में कंबल नहीं दिया गया। ठंड से बचाव करना था तो हमने घर से ही रजाई मंगाई है।
राजेंद्र सिंह, नगला भाऊ
- बहन पांच दिन से भर्ती है। ठंड बढ़ गई है लेकिन वार्ड में कंबल नहीं दिया गया। आसपास रखे कंबल गंदे थे तो हमने स्टाफ से मांगा भी नहीं है।
शबाना, कोहिनूर रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed