{"_id":"6123ead58ebc3e6ee23529f6","slug":"patient-dies-in-district-hospital-uproar-sabotage-assault-firozabad-news-agr504756037","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मरीज की मौत, हंगामा तोड़फोड़, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मरीज की मौत, हंगामा तोड़फोड़, मारपीट
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड नंबर दो में उपचार के दौरान मरीज की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा करते प
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के वार्ड संख्या दो में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। तीमारदारों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। स्टाफ के साथ अभद्रता की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर मामले को शांत करा दिया।
दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोटला निवासी हरीबाबू प्रजापति को परिजन उपचार के लिए दो दिन पूर्व जिला अस्पताल लेकर आए थे। हालत गंभीर होने पर हरीबाबू को वार्ड संख्या दो में भर्ती किया गया। हरीबाबू को सांस लेने में दिक्कत होना बताया गया था। यहां उनका उपचार चल रहा था। रविवार रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। हरीबाबू की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि वार्ड में तोड़फोड़ की गई। अन्य मरीज और तीमारदारों में चीख पुकार मच गई। स्टाफ के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। परिजन बाद में शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए। थानाध्यक्ष उत्तर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। स्टाफ के साथ अभद्रता करने की बात भी सामने आ रही है। लेकिन तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।