फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Passing out parade

पीएसी को मिले 192 आरक्षी

Tue, 12 Jul 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Passing out parade
पीएसी को मिले 192 आरक्षी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। छह माह के प्रशिक्षण के बाद पीएसी को मंगलवार को 192 आरक्षी मिल गए। इससे पूर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड हुई। जैसे ही कदम ताल करती जवानों की टोलियां मंच के सामने से गुजरीं कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। एसएसपी आशीष तिवारी ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी से संविधान का पालन करने की सभी को शपथ भी दिलाई।
परेड की सलामी लेने के बाद एसएसपी ने कहा कि दीक्षांत परेड के होने के साथ आप सभी पीएसी की टोली में शामिल हो गए। सभी आरक्षियों को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सतर्कता पूर्वक निर्वहन करनी है। एसपी देहात डा.अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि जिले को 200 पीएसी रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण के लिए आवंटित किए थे। 193 ने लाइन में आमद कराई थी। इसमें 192 आरक्षी उत्तीर्ण हुए। प्रशिक्षण के दौरान विविध क्रियाकलापों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। वहीं एसपी ग्रामीण ने एसएसपी को शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया। प्रतिसार निरीक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सभी पीएसी के जवानों को विभिन्न वाहिनियों के लिए रवाना कर दिया गया है। इस दौरान नगर आयुक्त घनश्याम मीणा,सीओ शिकोहाबाद कमलेश कुमार,सीओ लाइन हीरालाल कनौजिया,सीओ यातायात अनिमेष सिंह,सीओ टूंडला हरिमोहन सिंह,आरटीसी प्रभारी रमेशचंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को एसएसपी आशीष तिवारी ने सम्मानित किया। इसमें सर्वांग सर्वोत्तम शैंकी मोरल, परेड कमांडर प्रथम विकास कुमार, परेड कमांडर द्वितीय सौरभ अधाना, परेड कमांडर तृतीय विशाल कुमार, सर्वश्रेष्ठ आरटीआई रविंद्रपाल सिंह, सर्वश्रेष्ठ पीटीआई शिवकुमार, मेजर आरटीसी पीटीआई रवींद्र कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed