फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Park will be built under the overbridge, painting will be done on the walls

Firozabad News: ओवरब्रिज के नीचे बनेंगे पार्क, दीवारों पर होगी पेंटिंग

Fri, 15 Nov 2024 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 15 Nov 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Park will be built under the overbridge, painting will be done on the walls
टूंडला। अब कुछ दिनों का इंतजार शेष है। इसके बाद शहर में आगमन पर यहां की सुंदरता हर किसी को आकर्षित करेगी। एनएचएआई ने प्रशासन के सहयोग से शहर के सौंदर्यीकरण एवं यातायात व्यवस्था को सुधारने की कवायद तेज कर दी है। सुभाष चौराहा के ओवरब्रिज के नीचे अब आगरा की तर्ज पर सौंदर्यीकरण होगा।
विज्ञापन

शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन के सहयोग से एनएचएआई ने कवायद शुरू कर दी है। ओवरब्रिज की ढलानों के नीचे गमलों में पौधे रोपे जाएंगे। कुछ ब्लॉकों में पार्क का रूप दिया जाएगा तो वहीं कुछ ब्लॉकों में खेलकूद की व्यवस्था की जाएगी। वहीं ओवरबिज के पिलरों एवं ऊपरी हिस्से पर तरह-तरह की वॉल पेंटिंग कराई जाएंगी। इसमें स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता के अलावा पशु-पक्षियों व संगीत की भी वॉल पेंटिंग शहर के लोगों को ही नहीं, बल्कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सुभाष चौराहे पर तोड़ी गई बिल्डिंग के हिस्से में फैंसिंग लगाकर ऑटो स्टैंड बनाया जाएगा। इसके बाद सुभाष चौराहे पर जहां-तहां खड़े होने वाले ऑटो को वहां खड़ा करवाया जाएगा। यहां से वह बारी-बारी सवारियों को लेकर गंतव्य के लिए रवाना होंगे। इससे सुभाष चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। फल विक्रेताओं के लिए भी स्टैंड के निकट स्थान दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




आकर्षित करेगी विविध पहलुओं की थीम की वॉल पेंटिंग
ओवरब्रिज के नीचे फिरोजाबाद की ओर दायी ओर के पिलरों पर स्वच्छता से संबंधित थीम, बायी ओर की दिशा में वन्य जीवन थीम, आगरा की ओर बायी ओर की दिशा में देवी-देवताओं की वॉल पेंटिंग एवं दायी ओर की दिशा में हाईवे सुरक्षा संबंधी थीम की वॉल पेंटिंग कराने का निर्णय लिया है। इसके अलावा ओवरब्रिज के नीचे के पिलरों पर पशु-पक्षी, पर्यावरण एवं अन्य थीम की वॉल पेंटिंग कराने की योजना तैयार की है।







शहर के सौंदर्यीकरण एवं यातायात व्यवस्था को आगरा की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर एनएचएआई ने कार्य शुरू कर दिया गया है। दो माह के अंदर सुभाष चौराहे की तस्वीर बदल जाएगी। साथ ही यातायात व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।



डाॅ. गजेंद्र पाल सिंह

एसडीएम, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed