फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Parakh Survey 2025: Children are weak in maths studying in 8th class but don't know tables till 10th

परख रिपोर्ट में हुआ खुलासा: गणित में कमजोर हैं बच्चे, 8वीं कक्षा में पढ़ रहे...लेकिन दस तक पहाड़े भी नहीं आते

Fri, 11 Jul 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 10:05 AM IST
सार

Parakh Survery 2025: शिक्षा मंत्रालय के परख सर्वे 2025 में खुलासा हुआ है कि कक्षा 6 से आठ तक के केवल 49.40 फीसदी बच्चे 10 तक के पहाड़े जानते हैं। वहीं फिरोजाबाद में 46 फीसदी बच्चे गणित के बुनियादी सवालों को हल करने में अक्षम हैं।
 

विज्ञापन
Parakh Survey 2025: Children are weak in maths studying in 8th class but don't know tables till 10th
शिक्षक सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के परिषदीय विद्यालयों को सरकार निपुण कर वाहवाही लूट रही हो, लेकिन हकीकत इसके उलट है। हालत यह है कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे गणित में कमजोर हैं। हाल ही में आई राष्ट्रीय सर्वेक्षण (परख) रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि जिले में कक्षा 3 से 5 तक के करीब 38.20 फीसदी बच्चे और कक्षा 6 से 8 तक के 46 फीसदी बच्चे गणित के बुनियादी सवालों को हल करने में अक्षम हैं और उन्हें दस तक के पहाड़े तक नहीं आते हैं।
विज्ञापन



 

यह रिपोर्ट स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता का आंकलन करती है। इसके अनुसार, प्रदेश के औसत 52.70 फीसदी की तुलना में फिरोजाबाद के कक्षा 3 से 5 के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 61.80 फीसदी सफलता दर पाई है। लेकिन इसका मतलब यह भी है कि हर 10 में से लगभग 4 बच्चे ऐसे हैं जो साधारण गणितीय सवालों को नहीं सुलझा पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 के बच्चों का प्रदर्शन भी चिंताजनक है। यहां 54 फीसदी बच्चे ही गणित में बेसिक दक्षता हासिल कर सके हैं, जबकि 46 फीसदी बच्चे अब भी पीछे हैं। हालांकि प्रदेश स्तर पर यह औसत 49.40 फीसदी ही है, फिरोजाबाद की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर है, लेकिन चिंता की बात यह है कि लगभग आधे बच्चे अभी भी गणित में कमजोर हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि निपुण भारत योजना के तहत गणित और भाषा के स्तर को सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। बीते दो वर्षों में जिले के 875 स्कूलों को ‘निपुण स्कूल’ घोषित किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed