{"_id":"678307f5236c24b08f06a23f","slug":"panchayati-raj-department-started-the-search-for-land-and-building-for-the-establishment-of-library-in-every-panchayat-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-140693-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हर पंचायत में पुस्तकालय की स्थापना को भूमि\n\nभवन की तलाश पंचायतीराज विभाग ने की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हर पंचायत में पुस्तकालय की स्थापना को भूमि भवन की तलाश पंचायतीराज विभाग ने की शुरू
Sun, 12 Jan 2025 06:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद।जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पुस्त्कालय (लाइब्रेरी) की स्थापना की जाएगी। पंचायतीराज विभाग की ओर से जिन पंचायतों में भवन का अभाव है वहां भूमि की तलाश प्रारंभ कर दी गई है। ताकि उक्त ग्राम पंचायत में पुस्तकालय की स्थापना की कार्रवाई की जा सके।
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं बच्चों को पढ़ाई की ओर रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पुस्तकालय (लाइब्रेरी) स्थापित किए जाने की पहल जिलाधिकारी रमेश रंजन ने की है। इसके तहत इनकी स्थापना का काम पंचायत सचिवालय के एक कक्ष में करने के साथ स्कूल में यदि कहीं अतिरिक्त कक्ष है उसमें भी स्थापित की जा सकती है। अभी तक इनकी स्थापना चुनिंदा ग्राम पंचायतों में ही की जा रही थी। लेकिन डीएम ने इसे गंभीरता से लिया।
खासतौर से ग्रामीण में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से जुड़ा मामला होने के कारण उन्होंनें सभी ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया है। डीेएम के निर्देश मिलने के बाद जिले में पुस्तकालय की स्थापना के लिए भूमि की तलाश करना प्रारंभ कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम गौतम ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पुस्तकालय की स्थापना के लिए स्थान की तलाश की जा रही है। सभी पंचायत सचिवों से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। ताकि हर गांव में पुस्तकालय की स्थापना की जा सके। इससे ग्रामीण छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिल जाएगी।