फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   panchayat sachiv and safai karmi nilambit

लापरवाही पर पंचायत सचिव व सफाई कर्मी निलंबित

Fri, 18 Oct 2019 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
panchayat sachiv and safai karmi nilambit
फिरोजाबाद। पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के कारण डीपीआरओ ने पंचायत सचिव और एक सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया। एक अन्य सफाई कर्मी को सेवा समाप्ति का अंतिम नोटिस जारी किया है। विकास खंड नारखी में तैनात पंचायत सचिव दिव्या दीक्षित पर शासकीय एवं उच्चाधिकारियों की बैठक में भाग नहीं लेने एवं विभाग द्वारा मांगी गईं सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत थी।
विज्ञापन

मांगे गए स्पष्टीकरण में उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। डीपीआरओ ने शुक्रवार को पंचायत सचिव के खिलाफ निलंबन आदेश जारी कर दिया। वहीं कार्य स्थल पर नियमित सफाई नहीं करने, बगैर सूचना अनुपस्थित रहने पर मुहम्मदपुर डोरसा में तैनात सफाई कर्मी अरुण कुमार को भी निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त एक अन्य सफाई कर्मी मनोज कुमार को लापरवाही व बगैर सूचना अनुपस्थिति के चलते सेवा समाप्ति का अंतिम नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed