{"_id":"6064b2018ebc3e591e5b74d5","slug":"panchayat-chunav-news-panchayat-chunaav-gram-panchayat-news-firozabad-news-agr486813612","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन कार्यालय में बढ़ा कामकाज का बोझ,दूसरे विभागों से स्टाफ किया सम्बद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन कार्यालय में बढ़ा कामकाज का बोझ,दूसरे विभागों से स्टाफ किया सम्बद्ध
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ त्रिस्तरीय पंचायत जिला निर्वाचन कार्यालय में कामकाज का बोझ बढ़ गया है। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कामकाज को निपटाने में जुटे हैं। वहीं दूसरे विभागों के स्टाफ को संबद्ध करके कामकाज को पूरा किया जा रहा है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ प्रशासन चुनावी मोड में आ गया। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक चुनावी कामकाज निपटाते दिखाई दिए। विकास भवन में पोलिंग टीमों के लिए बनने वाले पीठासीन अधिकारी के बैग की सामग्री को जुटाने में स्टाफ लगा दिखाई दिया। वहीं पंच स्थानीय निकाय जिला निर्वाचन कार्यालय में एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव खुद ही कमान संभाले दिखाई दिए। निर्वाचन कार्यालय से सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के मतदान केंद्रों की सत्यापन की आने वाली रिपोर्ट को संकलित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय से सुभाषचंद्र, नर सिंह के साथ ब्रजमोहन को संबद्ध कर लिया है।
वहीं बेसिक शिक्षा विभाग से मुकेश कुमार, रिटायर्ड सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र शर्मा के साथ अन्य स्टाफ चुनाव के काम को निपटाने में जुटे थे। इसके लिए डाक बांटने के लिए चतुर्थ श्रेणी स्टाफ को संबद्ध कर लिया है। वहीं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र एडीएम के साथ अभी तक की गई तैयारियों की जानकारी देते दिखाई दिए।