{"_id":"605a2c648ebc3ec752290fad","slug":"panchayat-chunav-news-panchayat-chunaav-election-news-gram-panchayat-election-district-election-officer-firozabad-news-agr485909271","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत चुनाव : आरक्षण पर अंतिम दिन आईं 275 आपत्तियों में से 259 प्रधान पद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत चुनाव : आरक्षण पर अंतिम दिन आईं 275 आपत्तियों में से 259 प्रधान पद की
विज्ञापन
पंचायत चुनाव आरक्षण को लेकर पहुंच रही आपत्तियों की सूची तैयार करते कर्मचारी।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने के अंतिम दिन डीपीआरओ कार्यालय सहित ब्लॉकों में लोग आते रहे। डीपीआरओ कार्यालय में अंतिम दिन 275 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इसमें प्रधान पद की 259, जिला पंचायत सदस्य के नौ और बीडीसी सदस्य पद की सात आपत्तियां दर्ज कराई गईं। अंतिम दिन तक आपत्ति दर्ज कराने वालों की संख्या 903 पहुंच गई है।
जिले के 564 ग्राम प्रधान पद, 7196 ग्राम पंचायत सदस्य एवं 817 बीडीसी सदस्य, नौ ब्लॉक प्रमुख के साथ 33 जिला पंचायत सदस्य पद का आरक्षण जिला प्रशासन ने 2015 के आधार पर जारी कर दिया था। आरक्षण जारी होने के साथ आपत्ति दर्ज कराने वालों की कतार लगी रही। अंतिम दिन रुधऊ पहाड़पुर (बछगांव) ग्राम पंचायत से एक व्यक्ति ने आरक्षण बदलवाने के लिए विभिन्न नामों से करीब 125 आपत्तियां दर्ज कराई। अतुल गुप्ता का कहना था कि आरक्षण में बदलाव होना चाहिए। इसी प्रकार नारखी ब्लॉक की जारखी ग्राम पंचायत के प्रधान पद का आरक्षण बदलने के लिए 50 आपत्तियां आईं।
पंचायती राज विभाग के सूत्रों की मानें तो अधिकांश आपत्तियां अनूसूचित जाति के लिए आरक्षित ग्राम प्रधान पदों का आरक्षण बदलवाने के लिए आई हैं। टूंडला ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्वारई नगला सिंघी को एससी वर्ग के लिए आरक्षित बनाए रखने के लिए कई ग्रामीण आपत्ति दर्ज कराने को पहुंचे। अंतिम दिन मंगलवार को आपत्ति दर्ज कराए जाने का क्रम शाम तक चलता रहा। अंतिम दिन 275 आपत्ति दर्ज कराई गई हैं। इस प्रकार कुल आपत्तियां 903 हो गई हैं।
विज्ञापन
आपत्ति आने के साथ ही निस्तारण किया शुरू
फिरोजाबाद। पंचायतों के आरक्षण पर आई आपत्तियों का निस्तारण कराना विभाग ने शुरू कर दिया है। डीपीआरओ कार्यालय में इस कार्य के लिए न सिर्फ पंचायती राज विभाग बल्कि स्वच्छ भारत मिशन के स्टाफ को भी इसके लिए ड्युटी पर लगाया है। मंगलवार को वरिष्ठ लिपिक जगवीर सिंह, नरेंद्र शर्मा, डीपीसी पुनीत निगम, गौरव एवं दिनेश कुमार सहित अन्य स्टाफ के द्वारा आपत्ति का निस्तारण डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा के निर्देशन में किया जा रहा था।
किसकी कितनी आई आपत्तियां
ग्राम प्रधान पद - 817
जिला पंचायत सदस्य - 75
क्षेत्र पंचायत सदस्य -10
क्षेत्र पंचायत प्रमुख- 01
ग्राम पंचायत सदस्य-00
प्रधान पद की सर्वाधिक 817 आपत्तियां मेरे कार्यालय में आई हैं। जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी एवं ब्लॉक प्रमुख पद की आपत्तियां आने के साथ इनका निस्तारण प्रारंभ करा दिया गया है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में आई आपत्तियों को मंगाकर उनका निस्तारण कराया जाएगा। ताकि 26 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जा सके। -नीरज कुमार सिन्हा, जिला पंचायत राज अधिकारी फिरोजाबाद।