फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pain in farmers' spill provider

किसान दिवस में छलका अन्नदाता का दर्द

Fri, 18 Sep 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 18 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pain in farmers' spill provider
फीरोजाबाद। किसान समस्या समाधान दिवस में डीएम के समक्ष बिजली की किल्लत छाई रही। किसानों ने कहा कि तीन से चार घंटे तक बिजली नहीं मिलती। इस दौरान कइयों ने हाथरस फीरोजाबाद रजबहा में पानी नहीं आने की समस्या रखी। डीएम ने किसान एवं विभाग के साथ शीघ्र ही संवाद कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान समस्या समाधान दिवस में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को रबी की फसल के लिए गेहूं व अन्य फसलों के उन्नतिशील बीजों के प्रयोग की जानकारी दी। वहीं बछगांव निवासी मनोज भारद्वाज ने कहा कि रजावली फीडर की लाइट चालू नहीं की गई। दो माह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित है। पचोखरा के साथ लालऊ, नारखी फीडर का मामला उठाया। किसानों ने साफ कहा कि फसलें सूखती जा रही हैं। बिजली तीन से चार घंटे ही मिल रही है। डीएम ने एक्सईएन विद्युत आरबी राय से समाधान निकालने को कहा। किसानों को भरोसा दिया कि वह शीघ्र ही बिजली विभाग के अधिकारी एवं जेई के साथ किसानों के मध्य संवाद कराएंगे। हाथरस रजबहा में पानी छुड़वाने के निर्देश दिए। डीडी कृषि प्रसार डीपी सिंह, डीओ अखिलेश पांडेय, डीएचओ बलजीत सिंह के अलावा काफी किसान शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed