फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Outcry due to power cut, tripping happened every hour

Firozabad News: विद्युत कटौती से हाहाकार, हर घंटे होती रही ट्रिपिंग

Mon, 19 Jun 2023 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 19 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Outcry due to power cut, tripping happened every hour
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग के साथ बिजली को आपूर्ति मिल रही है। जबकि सीएम के निर्देश हैं कि उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिले कटौती को 22 जून तक रोक दिया है। इसके बाद भी जिले में हालात सुधर नहीं रहे। रविवार को हर घंटे बिजली बिजली ट्रिप होती दिखाई दी। वहीं, ज्यादा गर्मी को ट्रांसफार्मर भी नहीं झेल पा रहे हैं। रविवार को 18 स्थानों पर ट्रांस फार्मर पर फुंक गए। वहीं, पांच से ज्यादा स्थानों पर ट्रांसफार्मरों का मेंटीनेंस किया गया। हालात यह है कि बिजली के जाते ही जैसे ही पंखा, कूलर,एसी बंद होते हैं तो लोग पसीना से तर-बतर दिखाई देते हैं।
विज्ञापन



जिले में करीब चार लाख से ज्यादा विद्युत उपभोक्ता है। सूरज के चढ़ते पारा के कारण शहर से लेकर देहात तक लोग गर्मी से परेशान हैं। गर्मी से बचने को उपभोक्ता घरों में एसी कूलर,पंखा आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में ट्रांस फार्मर ओवरलोड होकर दगा दे रहे हैं। वहीं केवल भी शहर से लेकर देहात तक आवरलोडिंग के कारण जल रहीं हैं। इससे चलते आपूर्ति ठप हो रही है। शनिवार को रात 11 बजे के बाद शहर से लेकर गांव तक बिजली हर एक घंटे पर ट्रिपिंग होती दिखाई दी। एक बार ट्रिपिंग होने पर करीब 15 से 20 मिनट तक बिजली गायब रही यह हालत रविवार को भी कई फीडरों पर रहे।
विज्ञापन


रामनगर में ट्रांसफार्मर से बिजली चली गई। ट्रांसफार्मर का मेंटीनेंस किया गया। इस कारण चार घंटे बिजली बंद रही। टूंडली फीडर पर फॉल्ट होने से बिजली सप्लाई ब्रेकडाउन में चली गई। उपभोक्ताओं की मानें तो शहरी क्षेत्र में बमुश्किल 18 घंटे बिजली मिल पा रही है। जबकि यह टीटी जोन में होने के कारण 24 घंटे सप्लाई के आदेश हैं। वहीं देहात क्षेत्र में 16 घंटे सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाई। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति और ज्यादा खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति पर भीषण गर्मी में बढ़े लोड के कारण संकट बना हुआ है। ऐसे में उपभोक्ता अनावश्यक विद्युत उपकरणों को बंद रखे, ऐसा करके ही ओवरलोड की समस्या से निपटा जा सकता है। जिससे उपभोक्ताओं को निरंतर आपूर्ति मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। विभागीय स्तर से विद्युत कटौती नहीं हो रही है। फॉल्ट हो जाते हैं तो मजबूरन विद्युत सप्लाई को बंद रखना पड़ता है। - एपी शुक्ला, एसई, शहरी विद्युत विभाग


इनवर्टर की बढ़ी डिमांड
फिरोजाबाद। बिजली कटौती से जिले में इनवर्टर की डिमांड बढ़ गई है। दिन-रात बिजली कटौती हो रही है। ऐसे में इनवर्टर भी ठीक ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। लोग पुरानी बैटरी को बदलवा रहे हैं। जिले में 900 से एक हजार इनवर्टर हर रोज बिक रहे हैं।



लघु उद्योग हो रहे प्रभावित
बिजली कटौती से लघु उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। आटा चक्की, इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानें एवं कांच उत्पादन से जुड़े कारोबार बिजली की बार-बार कटौती से प्रभावित हैं। वहीं, देहात क्षेत्रों में बिजली खटौती का असर खेती पर भी पड़ रहा है।


ट्रांसफार्मर फुंकने की स्थिति
तिथि - ट्रांसफार्मर फुंकने की संख्या
- 17 जून- 18
- 16 जून-16
- 15 जून- 17
- 14 जून-13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed