फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Our alliance with any party, the public will be from the heart

हमारा गठबंधन किसी दल से नहीं, जनता के दिल से होगा

Sat, 01 Oct 2016 01:12 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 01 Oct 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Our alliance with any party, the public will be from the heart
हमारा गठबंधन किसी दल से नहीं, जनता के दिल से होगा - फोटो : Amar Ujala
सेना के शौर्य को किसी सियासीदल से न जोड़े: राजबब्बर
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को सराहा, बोले मंत्री नहीं बल्कि सैनिक लड़े

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में लूटतंत्र हावी है। प्रदेश की सपा सरकार जमीनों पर कब्जे को रोकने में असफल हो गई। सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना के शौर्य की सराहना की। साथ ही कहा कि इसका किसी भी राजनीतिक दल को श्रेय नहीं लेना चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर गांधी पार्क मैदान में एक अक्टूबर को होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सभा की व्यवस्थाओं को देखने के लिए आए थे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार जिले में आगमन पर कांग्रेसियों ने उनका जोशीला स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान समाजवादी परिवार में विवाद के सवाल उन्होंने कहा कि सपा में धन के बंटवारे का झगड़ा है। यूपी में कांग्रेस किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। हमारा गठबंधन जनता के दिल से होगा। सेना के सर्जीकल स्ट्राइक पर सेना के शौर्य की तारीफ करते हुए राजबब्बर ने कहा कि इसे किसी राजनीतिक  दल से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। सरहद पर कोई सरकार या फिर मंत्री लड़ने नहीं जाता। हमारे सैनिकों ने 1965 व 1971 में देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया था। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी मथुरा, आगरा से होते हुए मेरी कर्मभूमि एवं जन्मभूमि टूंडला और फीरोजाबाद में आएंगे। फीरोजाबाद में रात्रि विश्राम के साथ मैनपुरी की ओर रवाना होंगे। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, एआईसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग,शफात खान राजू, उमाकांत पचौरी, हाजी सईद पटेल तथा नसीर अहमद, सतीश चंद्र अग्रवाल नेताजी, नुरुलहुदा लाला राइन मौजूद थे।
विज्ञापन


इन्होंने किया स्वागत
स्वागत करने वालों में रामनिवास यादव, हाजी सईद पटेल, नसीर अहमद, कुसुम सिंह, वैभव चतुर्वेदी, पीके पाराशर, विवेक तिवारी कन्हैया, साजिद बेग, वकार अहमद, सुबुर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी हमलों पर खामोश न रहें पाक कलाकार
पाकिस्तानी फिल्म कलाकारों के विरोध के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि कला और कलाकार की कोई बंदिश नहीं होती। कलाकार चाहे वो किसी भी देश के हों लेकिन भारत पर जो आतंकी हमले पाक की धरती से हमारी धरती पर हो रहे हैं उसकी ये कलाकार आलोचना करते हैं तो मुझे लगता है कि हमारे देश के लोग उनका स्वागत करेंगे। आतंकी हमलों पर मूकदर्शक बने रहने वाले पाक कलाकारों से भारतीयों को ठेस पहुंचती है। इसलिए हमारी फिल्म इंडस्ट्री ने जो फैसला लिया है वह सही है।

आज की खाट सभा के लिए दिए निर्देश
शनिवार को ठाकुर बीरी सिंह कालेज प्रांगण में होने वाली खाट सभा की तैयारियों का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद राजबब्बर ने शुक्रवार को जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा निर्देश दिए। एक सप्ताह से इसकी तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सभा में अधिक से अधिक किसानों को लाना है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले, इसका ध्यान रखा जाए और किसानों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए।

राहुल गांधी का भ्रमण कार्यक्रम.....
-शाम को चार बजे एत्मादपुर होते हुए जिले के सीमा में प्रवेश होगा।
-शाम को 4.30 बजे ठाकुर वीरी सिंह डिग्री कालेज मैदान में होगी खाटसभा।
-शाम को 6.00 बजे मीरा चौराहे पर राहुल गांधी का जोशीला स्वागत होगा।
-शाम को 6.30 बजे से गांधीपार्क मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।
-शाम को 7.00 बजे से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस दबरई में रात्रि विश्राम करेंगे।

शिकोहाबाद में राहुल गांधी का रोड शो 2 को
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पीसीसी सदस्य शशी शर्मा के अनुसार राहुल गांधी 2 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे शिकोहाबाद में रोड शो करेंगे। राहुल गांधी का सर्वप्रथम सुभाष तिराहे पर कांग्रेसजन भव्य स्वागत करेंगे। इसके पश्चात राहुल गांधी नगर पालिका के गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात कटरा बाजार, एटा तिराहा होते हुए मैनपुरी चौराहा पहुंचेंगे। यहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वे मैनपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। अशोक यादव, श्याम बाबू यादव, विवेक चड्डा, मुकेश गौड़, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, आशीष तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से रोड शो को सफल बनाने का आह्वान किया है।   


धर्म सिंह से मिलने पहुंचे राजबब्बर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर कार्यक्रम स्थल गांधीपार्क में आने से पूर्व ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव से उनका हाल जाना। यादव पिछले दिनों पार्टी का झंडा ठीक करने के दौरान करंट लगने से जलकर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed