{"_id":"5d60339b8ebc3e939f40529e","slug":"others-firozabad-news-agr4022884105","type":"story","status":"publish","title_hn":"-----फोटो---आप खुद के लिए नहीं बल्कि परिवार के लिए हैलमेट लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-----फोटो---आप खुद के लिए नहीं बल्कि परिवार के लिए हैलमेट लगाएं
विज्ञापन
सुभाष तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को हेलमेट देते एसएसपी सचिंद्र पटेल।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। यातायात नियमों के पालन के प्रति आमजन को जागरूक करने को गोष्ठी का आयोजन सुभाष तिराहे पर किया। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि हेलमेट खुद के लिए नहीं, बल्कि परिवार के लिए जरूर पहनें। हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मतलब एक परिवार का बिखरना है। इसलिए हेलमेट लगाकर चलें।
एसएसपी के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दो माह में करीब 30 हजार वाहनों के ई-चालान किए जा चुके हैं। शुक्रवार को नगर के सुभाष तिराहे पर आदित्य मित्तल की स्मृति में हेलमेट का निशुल्क वितरण किया गया। एसएसपी ने कहा कि हादसा होने पर 90 प्रतिशत मौत हेडइंजरी के ही कारण होती है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि इस हेलमेट के माध्यम से सिर में चोट लगने की संभावना काफी कम हो जाती है।
उद्योगपति प्रदीप मित्तल पम्मी ने कहा कि हेलमेट बांटना तभी सफल होगा जब लोग इसका इस्तेमाल भी करें। संचालन सीओ ट्रैफिक बल्देव सिंह खनेड़ा ने किया। अतुल मित्तल व उनके परिजनों ने एसएसपी के साथ करीब सौ से अधिक हेलमेट बांटे। टीएसआई नीरज मिश्रा, एसएचओ दक्षिण फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, उत्तर एसओ अनूप कुमार तिवारी सहित काफी फोर्स मौजूद था।