फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Orders given for termination of service of lab technician

Firozabad News: लैब टेक्नीशियन की सेवा समाप्ति के दिए आदेश

Wed, 29 Jan 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Orders given for termination of service of lab technician
फिरोजाबाद। डीएम ने मंगलवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिसिन वितरण की स्थिति खराब मिलने पर फार्मासिस्ट को निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी को शीघ्र सुधार न होने पर निलंबन की चेतावनी दी है। मरीजों की बीमारियों की जानकारी नहीं देने पर लैब टेक्नीशियन को सेवा से निकालने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुरा पर सीएमओ डाॅ. रामबदनराम के साथ पहुंचे। डीएम ने मरीजों का डाटा फीड करने वाली पंजिकाओं का निरीक्षण किया। पंजिका अव्यवस्थित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र के सभी कंप्यूटर खराब अथवा बंद मिले। पंजिकाओं में मरीजों के मोबाइल नंबर, पता तक दर्ज नहीं थे।
परिवार नियोजन की पंजिका में अनियमितता मिली। डीएम ने कंप्यूटर में एचआईएमएस पोर्टल देखना चाहा तो पोर्टल नहीं खुला। डीएम ने एएनएम से फोन पर बात की। एएनएम रीना, नीलम यादव अनुपस्थित पाई गईं।

एएनएम सरोज देवी, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, नीलम राजावत आदि से टेलीफोन से वार्ता की। खराब व्यवस्थाएं देखकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. इमरान सलीम से नाराजगी जताई। मेडिसिन वितरण की स्थिति खराब मिलने पर फार्मासिस्ट पवन किशोर के निलंबन के आदेश दिए। डीएम ने अनूप राठौर, धर्मपाल राठौर से दवाओं के बारे में जानकारी ली।
लैब निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों की बीमारियों की जांच के बारे में पूछा।
लैब टेक्निशियन अजय कुमार के सही उत्तर न देने पर सेवा से निकालने का आदेश दिया। डीएम ने परिवार नियोजन का प्रचार के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed