{"_id":"62b35fd59d6d381dbb6dd358","slug":"order-firozabad-news-agr53776110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में कांच रिफिल के तीन करोड़ से अधिक के आर्डर निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में कांच रिफिल के तीन करोड़ से अधिक के आर्डर निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह में कांच रिफिल के तीन करोड़ से अधिक के आर्डर निरस्त
विदेशी कंपनियाें में चलाई कैंची, थर्मस बनाने में प्रयोग में आतीं हैं यह
जिले की चुनिंदा इकाइयां ही बनातीं हैं इसे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पिछले दो माह में ब्राजील, उत्तरी अमेरिका और यूरोप के कई देशों में फिरोजाबाद की कांच इकाइयों में तैयार होने वाली कांच रिफिल के बड़ी संख्या में आर्डर निरस्त कर दिए हैं। रिफिल निर्माता इकाइयों व सप्लायर्स की मानें तो निरस्त आर्डर तीन करोड़ रुपये से अधिक के हैं। इसके साथ ही बोरोसिल कांच से बनने वाले उत्पादों में भी कटौती विदेशी फर्मों ने की है।
फिरोजाबाद की कुछ चुनिंदा कांच इकाईयों ग्लास सेल इंडस्ट्रीज मक्खनपुर के अलावा पायोनियर ग्लास, जगदम्बा ग्लास, बीके ग्लास, आईवी ग्लास और क्राउन ग्लास में थर्मस में प्रयुक्त होने वाली कांच रिफिल का निर्माण किया जाता है। बेहद सूक्ष्म कांच से तैयार होने वाली कांच रिफिल की सप्लाई भारत के अलावा मुख्यत: ब्राजील, उत्तरी अमेरिका और यूरोप के 12 से अधिक देशों में होती है। कोरोना काल और रूस- यूक्रेन युद्ध से पूर्व फिरोजाबाद के कारखानों में तैयार होने वाली कांच रिफिल का कारोबार प्रतिवर्ष करीब 10 करोड़ से ज्यादा का था। कच्चे माल के दामों में हुई वृद्धि और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण विदेशी सप्लायर्स और थर्मस बनाने वाली विदेशी फर्मों ने फिरोजाबाद में बनने वाली कांच रिफिल के आर्डरों पर कैंची चला दी है।
----
बोरोसिल ग्लास की डिमांड भी घटी
कांच उद्यमी व सप्लायर्स की मानें तो पिछले कई माह से फिरोजाबाद में तैयार होने वाले महीन व उच्च गुणवत्ता वाले कांच से निर्मित ग्लास की सप्लाई में भी काफी अंतर आया है। कई पश्चिमी देशों ने बोरोसिल ग्लास के आर्डर कम कर दिए हैं।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण फिरोजाबाद में निर्मित कांच रिफिल के आर्डर प्रभावित हुए हैं। खास तौर पर ब्राजील और यूरोप के अन्य देशों में कांच रिफिल की सप्लाई होती थी। लेकिन कुछ दिनों से विदेशी ग्राहक रिफिल के आर्डर कम करने को कह रहे हैं।
- उवैस मुकर्रम, क्राउन ग्लास संचालक
विदेशों में औद्योगिक गतिविधियां बेहद खराब स्थिति में हैं। यही कारण है कि थर्मस बनाने वाली विदेशी इकाइयों में कांच रिफिल की मांग कम हुई है। तीन माह के अंतराल में तीन करोड़ से ज्यादा के कांच रिफिल के आर्डर में कमी की गई है।
- सरवर हुसैन, कांच उत्पाद के सप्लायर