{"_id":"67fff1d8aaeff83ab50f6573","slug":"opposition-to-the-team-that-arrived-to-remove-the-encroachment-in-gihar-colony-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-146565-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गिहार कॉलोनी में कब्जा हटाने पहुंची टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गिहार कॉलोनी में कब्जा हटाने पहुंची टीम का विरोध
Wed, 16 Apr 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
गिहार कॉलोनी में पड़ा हुआ मिटटी के आशियानों का मलबा। सोर्स संवाद
शिकोहाबाद। गिहार कॉलोनी के कुछ हिस्से को न्यायालय के आदेश के बाद कब्जामुक्त कराने पहुंची पुलिस एवं कोर्ट अमीन से लोगों की नोकझोंक हुई। महिलाओं एवं बच्चों ने कब्जामुक्त कराने पहुंची टीम का जमकर विरोध किया। बुलडोजर को मौके पर बुलावाया गया। महिलाओं ने बुलडोजर के आगे लेटने की धमकी दी। विरोध देखकर प्रशासन की टीम ने बुलडोजर को वापस कर दिया।
गिहार कॉलोनी की भूमि पर लगभग 20 परिवार के लोग रहते हैं। स्वर्गीय यशपाल सिंह चंदेल गेस्ट हाउस के परिजन ने न्यायालय में भूमि कब्जा मुक्त कराने के लिए वाद दायर किया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। बुधवार शाम अमीन रामप्रवेश एवं इंस्पेक्टर शिकोहाबाद, मक्खनपुर इंस्पेक्टर थाना पुलिस एवं पीएसी की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के पहुंचते ही कुछ लोग अपने मकानों में ताला लगाकर वहां से चले गए। टीम ने गिहार कॉलोनी में रह रहे लोगों को इस भूमि को खाली करने के निर्देश दिए, लेकिन यहां के लोगों ने टीम का विरोध करना शुरु कर दिया। महिलाओं के विरोध को देखते हुए बुलडोजर को मौके पर बुलवा लिया गया। अपने आशियाने उजड़ने की कगार पर आते देख कुछ महिलाएं बुलडोजर के आगे खड़ी हो गईं। ऐसे में तनाव का माहौल बन गया। आखिर में टीम ने बुलडोजर को वापस लौटा दिया।
पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने न्यायालय के आदेश के बावजूद गिहार कॉलोनी में रह रहे लोगों को बृहस्पतिवार तक इस कॉलोनी को खाली करने की अंतिम चेतावनी दी है। शुक्रवार को टीम भूमि खाली न होने की दशा में कार्रवाई करेगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। आदेश के बाद अमीन और वादी पक्ष को किसी भी तरह से भूमि को खाली कराने का अधिकार होता है।
विज्ञापन
पुलिस एवं प्रशासन की टीम के सामने उजाड़े आशियाने
गिहार कॉलोनी की भूमि को कब्जामुक्त कराने पहुंची दोनों टीमों के सामने ही कुछ लोगों ने इस भूमि पर झोंपड़ी डालकर रह रहे लोगों के आशियाने उजाड़ दिए। यहां रहने वाली महिलाओं का आरोप है कि दोनों टीमों के सामने कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए कुछ आशियाने उजाड़ दिए। जिसके बाद उनके सामानों को घरों से बाहर फेंक दिया गया।
न्यायालय के आदेश पर गिहार कॉलोनी को खाली कराने के लिए पुलिस-पीएसी तथा प्रशासन की टीम मौके पर गई थी। जिन्होंने भूमि को खाली करने के लिए एक दिन का समय दिया है। मकानों को किसने तोड़ा है, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।
प्रवीण कुमार तिवारी, सीओ, शिकोहाबाद
फोटो-01-गिहार कॉलोनी के लोगों को एक दिन का समय देती पुलिस एवं प्रशासन की टीम
फोटो-02-गिहार कॉलोनी में पड़ा हुआ मिट्टी के आशियानों का मलबा