फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Opposition of the team reached Mohalla Tila for recovery of water value

जलमूल्य की वसूली को मोहल्ला टीला पहुंची टीम का विरोध

Mon, 08 Feb 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Opposition of the team reached Mohalla Tila for recovery of water value
फिरोजाबाद। जलमूल्य की वसूली के लिए मोहल्ला टीला चंद्रवार गेट पहुंची नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि सरकार द्वारा जलमूल्य माफ कर दिया गया है तो भुगतान क्यों करें? मामला बढ़ता देख प्रवर्तन दल की टीम ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

जलकल विभाग द्वारा जलमूल्य की वसूली के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को जलकल विभाग की टीम कर निरीक्षक शिव कुमार और राम सहाय के नेतृत्व में मोहल्ला टीला चंद्रवारगेट पहुंची। टीम ने अभियान शुरू किया तो लोगों ने विरोध करते हुए जलमूल्य न देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि सरकार ने जलमूल्य माफ कर दिया है तो भुगतान क्यों किया जाए? जलमूल्य अदा करने का दबाव बनाने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। स्थिति बिगड़ती देख प्रवर्तन दल की टीम ने आक्रोशित लोगों को समझाने के साथ ही जलमूल्य के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जलकल विभाग के अधिकारी मोहल्ला टीला चंद्रवारगेट और उत्तम नगर से 93,66,500 रुपये की वसूली कर सके। वहीं जलमूल्य अदा न करने पर 14 लोगों को नोटिस जारी कर चार खुले कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed