फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Opposing the death of teacher, junior teacher union has announced closure

शिक्षक की मौत का विरोध, जूनियर शिक्षक संघ ने किया बंदी की एलान

Thu, 08 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Thu, 08 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Opposing the death of teacher, junior teacher union has announced closure
श्‍ााेक सभा
 पुरानी पेंशन बहाली के लिए लखनऊ में आंदोलन कर रहे शिक्षक एवं कर्मचारियों पर लाठीचार्ज और शिक्षक डा राम आशीष की मौत से जिले भर के शिक्षकों एवं राज्य कर्मचारियों में आक्रोश है। जिले भर के कई स्कूलों में शोक सभाएं आयोजित कर छुट्टी कर दी गई। वहीं, दबरई पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले हुए आंदोलन में कई राज्य कर्मचारी संस्थाओं ने भाग लिया। दो मिनट का मौन रखकर मृतक को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने विद्यालय बंद कर शुक्रवार को मुख्यालय पर धरना करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

दबरई में आयोजित आंदोलन में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. शौर्यदेवमणि यादव ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। यदि शिक्षकों को न्याय नहीं मिलेगा तो आंदोलन किया जाएगा। विकास भवन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष ध्रुव आचार्य ने कहा कि लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है। शिक्षिका कल्पना राजौरिया ने घटना पर दुख जताया और मृतक शिक्षक के परिजनों को एक करोड़ की धनराशि देने का आह्वान किया। सभा में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष संजय यादव,  माध्यमिक शिक्षक संघ के  राजू कुशवाह, राजबहादुर सिंह, वाहन चालक कर्मचारी संघ, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह सहित अन्य राज्य कर्मचारी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। आंदोलन मे संजय लालई, भुवनेश यादव, विजय यादव, बालकृष्ण शर्मा, ललित शर्मा, शीबा हासिम आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं, प्रावि खेडा पर शोकसभा का आयोजन हुआ। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओपी यादव ने कहा कि नौ दिसंबर को 12.30 बजे प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर समस्त विद्यालय बंद कर मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। महामंत्री आनंद प्रकाश श्रोत्रिय ने घटना की निंदा की। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरई गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित कर निंदा की। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष उमेश यादव एवं अजय सिंह के नेतृत्व में घटना की निंदा की। माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में शोकसभा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed