फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Opportunity found in disaster, Guruji changed the appearance of schools

आपदा में खोजा अवसर, गुरुजी ने बदल दी स्कूलों की सूरत

Mon, 22 Feb 2021 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Opportunity found in disaster, Guruji changed the appearance of schools
प्राइमरी स्कूल पीथनपुरा में पेंटिंग बनाती शिक्षिका। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के दौरान परिषदीय स्कूल बंद रहे लेकिन गुरूजी ने इस आपदा को अवसर में बदल दिया। कोरोना काल में गुरूजी ने समय का सद्पयोग कर स्कूलों की सूरत बदल दी है। स्वयं पेंटिंग बनाकर स्कूल को अलग पहचान दी। यह स्कूल देखने में कॉन्वेंट स्कूलों से कम नहीं दिखते। किसी ने कक्षा को भूमंडल का रूप दिया है तो किसी ने स्पोर्ट्स कॉर्नर तैयार किया है। मार्च 2020 के बाद कोरोना संक्रमण के कारण स्कूलों में ताला लटक गया। एक जुलाई से स्कूल खुले तो सिर्फ शिक्षकों के आने की अनुमति थी। शिक्षक बैठ-बैठकर बोर हो रहे थे तो रंग, ब्रुश लाकर शिक्षकों ने स्कूलों की दशा बदल दी है।
विज्ञापन

दृश्य नंबर एक
प्राथमिक विद्यालय कंथरी। शिक्षामित्र ममता यादव ने विद्यालय में स्कूल की सूरत बदलने का बीड़ा उठाया। लोग रीडिंग कॉर्नर को खरीद कर ला रहे थे। उन्होंने एक अलमारी को आकर्षक पेटिंग कर रीडिंग कॉर्नर बना दिया। इसके बाद शिक्षिका नेहा सिंह, ममता यादव ने स्कूल में भूमंडल बनाया। पेसिंग की डिजाइनें बनाईं। इससे बच्चे पढ़ने आए तो विज्ञान और अन्य सामान्य ज्ञान की बातें सीख सके। प्रधानाचार्य सलिल यादव ने स्वयं दीवारों पर लेखनी की।
विज्ञापन

दृश्य नंबर दो
प्राथमिक विद्यालय पिथनपुर में शिक्षिका नीरजा यादव ने स्पोर्ट्स कॉर्नर, खेला इंडिया, नारी सशक्तिकरण की पेंटिंग बनाई है। हर कक्षा की दीवारों को प्रधानाचार्य अनीता यादव के साथ आकर्षक रूप दिया है। बच्चों को क्लास रूम आकर्षक लगे, इसलिए बच्चों की पसंदीदा कॉर्टून भी बनाए हैं। प्रधानाचार्य अनीता यादव ने बताया कि बच्चे पढ़ने नहीं आ रहे। ऐसे में खाली समय में स्कूल की सूरत बदलने का निर्णय लिया। आज स्कूल की अलग पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य नंबर तीन
प्राथमिक विद्यालय नगला धुरे में सहायक अध्यापिका प्रियांशी गर्ग, अमित कुमार ने नवाचार की पेटिंग बनाई है। इसमें पेटिंग को देखकर बच्चे अंग्रेजी, गणित और हिंदी विषय का ज्ञान ले सकें। दीवारों पर फूल पत्तियों के साथ कॉर्टून भी कक्षाओं की दीवारों पर बने हैं। प्रधानाचार्य भूकेश कुमारी ने विद्यालयों की दीवारों पर लेखनी की।

क्या कहते हैं अधिकारी
- स्कूल बंद रहे तो शिक्षकों ने स्वयं के रंग लाकर विद्यालय में आकर्षक पेंटिंग बनाई है। एक को देखकर अन्य शिक्षकों में भी इस प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया है। स्कूलों की अलग पहचान बन गई है।
विनोद कुमार, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed