फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   open bank in firozabad

तीन दिन बाद खुले बैंक, पुलिस ने की चेकिंग

Mon, 26 Aug 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
open bank in firozabad
सोमवार को पुलिस ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुले तो पैसा जमा करने और निकालने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ रही। बैंकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए एसएसपी सचिंद्र पटेल ने सुबह से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध दिखाई देने वाले युवकों से पूछताछ करने के साथ उनका ब्योरा भी दर्ज किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, अगस्त माह का चौथा शनिवार और रविवार के अवकाश होने के कारण तीन दिन बैंकों की बंदी होने से पैसा जमा कराने और निकालने वालों की भीड़ बढ़ गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह बैंकों के खुलने के ही साथ पैसा जमा करने वालों की कतार दिखी। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने जिले के सभी थानेदारों को हिदायत दी कि बैंकों के अंदर व बाहर ही चेकिंग करने के साथ ही रास्तों पर चेकिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह के निर्देशन में बाईपास रोड स्थित एसबीआई बैंक में अनूप कुमार तिवारी ने चेकिंग की। पीएनबी मेन ब्रांच के साथ ही सेंट्रल बैंक, इलाहाबाद बैंक के बाहर पुलिस की टीम ने चेकिंग की।

दक्षिण थाना प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने स्टेशन रोड स्थित कैनरा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सुहागनगर में पीएनबी, एसबीआई बैंक के साथ अन्य बैंकों के बाहर सघन चेकिंग का क्रम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed