{"_id":"5e764fe18ebc3e735433af17","slug":"opd-close-firozabad-news-agr4349330191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज की त्वचा, नेत्र और दंत रोग की ओपीड़ी को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज की त्वचा, नेत्र और दंत रोग की ओपीड़ी को किया बंद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज में त्वचा रोग व दंत रोग आदि की ओपीडी बंद कर दी हैं। शनिवार सुबह 11 बजे तक ओपीडी खोली गईं। देहात क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। हालांकि दवा वितरण खिड़की पर दोपहर एक बजे तक लंबी कतार रही। वहीं, सौ शैय्या अस्पताल में भी दोपहर दो बजे के बाद ओपीडी बंद कर दी गई।
मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) में चर्म रोग, नेत्र रोग, दंत रोग एवं मानसिक रोग की ओपीडी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। यह निर्णय इसलिए लिया है कि इन ओपीडी में सर्वाधिक भीड़ लगती थी। कोरोना वायरस के कारण भीड़ को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।
अन्य विभागों की ओपीडी सुबह 11 बजे तक ही खुलेंगी। हालांकि इंमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। इधर, सौ शैय्या अस्पताल में भी ओपीडी को 11 बजे तक खोली गई। अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज, तीमारदार और स्टाफ को गेट पर सैनिटाइजर से हाथ साफ कराए गए।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्रभारी सीएमएस डा. आलोक कुमार ने बताया कि शासन के आदेशों को देखते हुए गैर आवश्यक ओपीडी बंद कर दी हैं। ताकि भीड़ न लगे। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी।