फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Only strong booths and dedicated workers will secure a resounding victory in 2027.

Firozabad News: सशक्त बूथ और समर्पित कार्यकर्ता ही दिलाएंगे 2027 में प्रचंड विजय

Sat, 18 Jul 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 18 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Only strong booths and dedicated workers will secure a resounding victory in 2027.
टूंडला में नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यख का स्वागत करते जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह व पूर्व जिलाध्यक् - फोटो : टूंडला में नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यख का स्वागत करते जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष वंदावनलाल गुप्ता संगठन
फिरोजाबाद। भाजपा के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन सिंह लाल लोधी शुक्रवार को जिला कार्यालय पर आए। यहां उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। संगठन विस्तार व बूथ सशक्तिकरण पर मंथन हुआ। पूरन सिंह लोधी ने कहा कि सशक्त बूथ और समर्पित कार्यकर्ता ही 2027 में प्रचंड विजय दिलाएंगे।
विज्ञापन

पार्टी के मक्खनपुर मार्ग स्थित जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह हुआ। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूरन सिंह लोधी से कहा कि भाजपा का प्रत्येक देवतुल्य कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। सभी पदाधिकारी अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं, नए लोगों को पार्टी से जोड़ें और केंद्र व प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। संगठन अपने हर कार्यकर्ता के मान-सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर खड़ा रहेगा।
विज्ञापन

इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। उदय प्रताप सिंह और डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को बूथ स्तर तक और अधिक सुदृढ़ और आक्रामक बनाने का निर्देश मिला है। इस दौरान विधायक सदर मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, कन्हैया लाल गुप्ता, महानगर महामंत्री आनंद अग्रवाल, प्रमोद पाल बघेल, देवेश भारद्वाज, महानगर उपाध्यक्ष रामनरेश कटरा, विवेक अग्रवाल, योगेंद्र यादव बाबा, अंकित तिवारी, डा. अमित गुप्ता, मक्खनपुर चेयरमैन गीता दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed