फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Only BJP effigy of Maya and Nasimuddin

भाजपाइयों ने किया माया और नसीमुद्दीन का पुतला दहन

Tue, 26 Jul 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 26 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Only BJP effigy of Maya and Nasimuddin
भाजपाइयों ने पुतला फूंका
भाजपा ने महिला के सम्मान में बसपा मुखिया मायावती और राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिददकी के पुतला दहन किए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। 
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष सतेंद्र गुप्ता ने कहा कि मायावती स्वयं महिला होकर भी महिलाओं की इज्जत करना नहीं जानती। उनकी पार्टी के लोग महिला विरोधी हैं। जनता भी अब इस बात को जान चुकी है। मनोरमा तिवारी ने कहा कि महिला का अपना मान सम्मान होता है चाहे वह किसी भी जाति की हो। महिलाओं का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बृज क्षेत्र अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महामंत्री लाखन सिंह ने कहा कि मायावती को दौलत का अहंकार है जो आगामी विधानसभा चुनाव में टूट कर बिखर जाएगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि बसपा कार्यकर्ता भाजपाइयों के धैर्य की परीक्षा न लें। भाजपाई ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं। इस दौरान मोहित चक, अंकित शर्मा, आशू जैन, कैलाश चक, विशाल शर्मा, सुमित चक, जितेंद्र बघेल, राज सिंह निषाद, रामबहादुर चक, कोमल वाल्मीकि, रामतीर्थ चक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed