{"_id":"674cb2d14990b66eba0c5f17","slug":"only-55-percent-consumers-of-kanch-nagri-are-paying-electricity-bills-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-138063-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कांच नगरी के 55 प्रतिशत उपभोक्ता ही भर रहे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कांच नगरी के 55 प्रतिशत उपभोक्ता ही भर रहे बिजली बिल
Mon, 02 Dec 2024 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के तीन लाख उपभोक्ताओं ने बिजली बिल का 1632 करोड़ रुपये दबाकर रखा है। करीब सात हजार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिल नहीं जमा किया। खास बात यह हैं इसमें सरकारी विभागों पर भी 621 करोड़ रुपये का विद्युत विभाग का कर्जा है।
जिले में कुल 421478 विद्युत उपभोक्ता हैं। इसमें देहात क्षेत्र में 310195 और शहरी क्षेत्र में 111283 उपभोक्ता हैं। विद्युत विभाग के आंकड़ों के अनुसार 55 फीसदी ही उपभोक्ता बिल जमा करते हैं। निरंतर बढ़ती उधारी विद्युत निगम घाटे का कारण बता रही है। फिरोजाबाद शहरी क्षेत्र में बात करें तो यहां 561 करोड़ तो सरकारी कार्यालयों पर बकाया है। घरेलू उपभोक्ता और औद्योगिक इकाइयों पर भी 984 करोड़ से ज्यादा का बिल बकाया है। इसी तरह देहात क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों पर 69 करोड़ रुपये से ज्यादा की उधारी है। देहात में घरेलू उपभोक्ता बिजली बिल भुगतान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यहां पर 163 करोड़ रुपये की उधारी है। बकाए की वसूली के लिए शासन ने इन उपभोक्ताओं को ओटीएस के तहत किस्तों में भुगतान का मौका कई बार दिया।
6900 बिजली उपभोक्ताओं ने आज तक नहीं भरा बिजली बिल
जनपद में 6900 उपभोक्ता ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जो कनेक्शन लेने के बाद बिजली बिल भरना ही भूल गए। कई उपभोक्ता तो 10-10 सालों से बिजली का उपभोग कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं पर 450 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन
- बकाएदारों पर 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिल बकाया है। हमारी टीमें राजस्व वसूली के लिए अभियान चला रही हैं। ओटीएस योजना भी शासन ने लागू कर दी है। उपभोक्ता बिल जमा कर सकते हैंं। - जीवन प्रकाश, मुख्य अभियंता