फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Online applications can be filled for admission till August 10

Firozabad News: दाखिले के लिए 10 अगस्त तक भरे जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Tue, 01 Aug 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 01 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Online applications can be filled for admission till August 10
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत जुलाई सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी है। छात्रों की मांग पर ऑनलाइन आवेदन पत्र की तिथि को आगे बढ़ाया गया है। इसके अलावा पुराने छात्रों को भी दोबारा दाखिले के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। पुराने छात्र भी 10 अगस्त तक ऑनलाइन दोबारा पंजीकरण कर सकते हैं। इग्नू के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, स्नातक, स्नातकोत्तर समेत अन्य कोर्स में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों के पास विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में डिस्टेंस लर्निंग मोड और ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम से पढ़ाई करने का विकल्प होगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर छात्र अपने मनपसंद कोर्स और डिग्री का विकल्प चुन सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed